Last Updated:
Khagaria Job camp: खगड़िया में 1 अप्रैल 2026 को आईटीआई कैंपस में एक दिवसीय जॉब कैंप लगेगा. जिला नियोजनालय के तहत आयोजित इस कैंप में ZEPTO कंपनी 10वीं, 12वीं व डिप्लोमा पास 200 युवाओं को नौकरी देगी. चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे में रोजगार का मौका मिलेगा.
खगड़िया: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही बिहार के खगड़िया में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की पहल तेज हो गई है. जिला नियोजन विभाग की ओर से 1 अप्रैल 2026 को आईटीआई कैंपस में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी ZEPTO द्वारा 200 अभ्यर्थियों को रोजगार देने की तैयारी की गई है. बताया गया कि चयनित युवाओं को देश के चार बड़े शहरों में काम करने का अवसर मिलेगा.
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि इस जॉब कैंप के तहत अभ्यर्थियों की भर्ती DH Associate पद पर की जाएगी. कंपनी द्वारा दिल्ली NCR, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे के लिए 50-50 वैकेंसी तय की गई है. चयनित उम्मीदवारों को लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी से जुड़े कार्य करने होंगे, जिसमें वेयरहाउस हैंडलिंग, ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी सपोर्ट जैसे काम शामिल हैं. शुरुआत में 17,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो प्रदर्शन के आधार पर बढ़कर 23,500 से 26,500 रुपये तक हो सकता है. कुछ स्थानों पर फ्री हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी.
जानिए कैसे करना है आवेदन
यह जॉब कैंप खासकर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं. कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना होगा. इसमें बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. यह कैंप सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर निर्धारित समय तक चलेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें





