टिकट-मोबाइल-आईडी सब भूल भी जाएं, तब भी नोएडा एयरपोर्ट से कर सकेंगे हवाई यात्रा, जानें कैसे होगा संभव

Date:


होमताजा खबरदेश

टिकट-मोबाइल-आईडी सब भूल भी जाएं, तब भी नोएडा एयरपोर्ट से कर सकेंगे हवाई यात्रा

Last Updated:

Jewar’s Noida International Airport: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो पूरी तरह डिजिटल और बायोमेट्रिक तकनीक से लैस होगा. डिजी यात्रा के जरिए यात्री बिना टिकट, मोबाइल और आईडी दिखाए भी सफर कर सकेंगे. फेस रिकग्निशन आधारित यह सिस्टम एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक की प्रक्रिया को बेहद तेज, सुरक्षित और पेपरलेस बना देगा.

Zoom

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से पेपर लेस एयरपोर्ट होगा.

Jewar’s Noida International Airport: जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसी के साथ देश को एक ऐसा अत्याधुनिक और डिजिटल एयरपोर्ट मिलेगा, जो पैसेंजर्स के ट्रैवल एक्‍सपीरियंस को पूरी तरह बदलने वाला है. खास बात यह है कि यहां सफर के लिए यहां पर आपको फिजिकल टिकट, मोबाइल या आईडी जैसी पारंपरिक दस्‍तावेजों की जरूरत भी लगभग खत्म हो जाएगी.

नोएडा एयरपोर्ट को पूरी तरह डिजिटल और बायोमेट्रिक आधारित सिस्टम के साथ तैयार किया गया है. इस एयरपोर्ट को पूरी तरह से डिजीयात्रा (DigiYatra) टेक्‍नोलॉजी से लैस किया गया है, जो फेस रिकग्निशन के जरिए पैसेंजर्स की पहचान करेगी. यानी अगर आपने पहले से डिजी यात्रा पर रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर फ्लाइट में बैठने तक आपका चेहरा ही आपकी पहचान और बोर्डिंग पास दोनों का काम करेगा.

बिना टिकट-आईडी कैसे संभव होगी हवाई यात्रा

  1. एयरपोर्ट के सभी एंट्री गेट, चेकइन काउंटर्स, सिक्योरिटी और बोर्डिंग गेट डिजी यात्रा इनेबल्ड होंगे. जैसे ही पैसेंजर एयरपोर्ट पहुंचेगा, कैमरे के जरिए उसका चेहरा स्कैन होगा.
  2. सिस्टम में मौजूद डेटा से मैच होते ही उसे एंट्री मिल जाएगी. इसके बाद चेक-इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग की पूरी प्रक्रिया बिना टिकट या आईडी दिखाए पूरी हो सकेगी.
  3. इसके साथ ही यहां सेल्फ-बैग ड्रॉप और सेल्फ-बोर्डिंग गेट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं. पैसेंजर खुद ही अपना बैग टैग कर ड्रॉप कर सकेंगे और बिना स्टाफ की मदद के बोर्डिंग गेट से गुजर पाएंगे.
  4. आपको बता दें कि नोएडा एयरपोर्ट को ऑपरेशनल एफिशिएंसी के लिहाज से भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है. यहां मिक्स्ड-रोटेशन गेट्स बनाए गए हैं, जिससे एक ही गेट से घरेलू फ्लाइट के आने के बाद उसी गेट से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रवाना हो सकती है.

किन पैसेंजर्स को मिलेगी यह सुव‍िधा

यह सुविधा उन्हीं पैसेंजर्स को मिलेगी, जिन्होंने पहले से डिजी यात्रा पर रजिस्ट्रेशन किया होगा. जिन पैसेंजर्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके लिए ट्रेडिशनल प्रॉसेस के तहत अपना एयर टिकट और आईडी दिखाना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किए जा रहे उद्घाटन के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत में पेपरलेस और टचलेस हवाई यात्रा की दिशा में एक कदम आगे बढ़ जाएगा. यह न सिर्फ पैसेंजर्स को तेज और सुरक्षित सफर देगा, बल्कि देश के अन्य एयरपोर्ट्स के लिए भी एक नया मानक स्थापित करेगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत के लिए एक और खुशखबरी…होर्मुज पार कर गए तेल के 2 टैंकर, नौसेना जंगी जहाज लेकर रेडी

होमताजा खबरदेशभारत के लिए एक और खुशखबरी...होर्मुज पार...