ट्रेन से यात्रा करने की है प्‍लानिंग तो पहले पढ़ लें यह खबर – attention please indian railway news 30 train schedule change from 30th march list

Date:


होमताजा खबरदेश

ट्रेन से यात्रा करने की है प्‍लानिंग तो पढ़ लें यह खबर, कहीं छूट न जाए गाड़ी

Last Updated:

Indian Railway News: इंडियन रेलवे की ओर से कई स्‍टेशनों के पुनर्विकास का काम किया जा रहा है. इससे ट्रेनों का पारिचालन भी प्रभावित रहेगा. सूरत रेलवे स्‍टेशन से चलने वाली या फिर यहां से गुजरने वालीं दो दर्जन से ज्‍यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

Zoom

सूरत रेलवे स्‍टेशन पर विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहने वाली हैं. (फाइल फोटो)

Indian Railway News: सूरत स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पुनर्विकास कार्य के कारण पश्चिमी रेलवे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3 और 4 के बीच ‘थ्रू रूफ’ (छत) लगाने का काम 30 मार्च 2026 से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक चलेगा. इस निर्माण कार्य के चलते पश्चिमी रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है. पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यात्रियों को इन बदलावों की जानकारी दी गई है.

प्रभावित ट्रेनों में 12935 बांद्रा टर्मिनस, सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नाम है, जो 30 मार्च से 28 अप्रैल 2026 के बीच सूरत के लिए रवाना होगी, उसे सूरत स्टेशन पर समाप्त करने के बजाय उधना स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा. इसके अलावा ट्रेन संख्या 20925 सूरत-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 2 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी, वह उधना स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी. इस कारण ट्रेन सूरत और उधना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 20926 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 30 मार्च से 27 अप्रैल 2026 के बीच चलेगी, इसे भी उधना स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा. इस ट्रेन को भी उधना और सूरत के बीच आंशिक रूप से रद्द माना जाएगा.

वेस्‍टर्न रेलवे की अपील

पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या 139 नंबर पर संपर्क करें. सूरत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का हिस्सा है. कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर छत, बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाएं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.

यात्रियों की सुव‍िधाओं का ख्‍याल

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान यात्री असुविधा को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उधना स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों को कोई परेशानी न हो. यात्रियों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि के स्टेशन न पहुंचें और समय पर ट्रेन की स्थिति चेक करते रहें.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

mangal ka meen rashi mein gochar 2026 | mangal shani Surya yuti in meen rashi 2026 Lucky rashifal | मंगल का मीन राशि में...

होमराशि2 अप्रैल से सूर्य, शनि और मंगल युति...