Salary Hike Negotiation Tips: अप्रेजल मीटिंग में चाहिए बंपर हाइक? रट लीजिए ये 5 बातें, जरूर मिलेगी गुड न्यूज़

Date:


नई दिल्ली (Salary Hike Negotiation Tips). अप्रेजल का सीजन आते ही हर एंप्लॉई के मन में एक ही सवाल होता है- काम तो सालभर खूब किया, पर क्या सैलरी भी उसी हिसाब से बढ़ेगी? मैनेजर के साथ वन-टू-वन मीटिंग तय करना और फिर सैलरी हाइक का मुद्दा उठाना, किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं लगता. अक्सर लोग झिझक में अपनी बात सही से कह नहीं पाते और मीटिंग खत्म होने के बाद पछताते हैं कि ‘काश! मैंने वो पॉइंट भी बोल दिया होता.’

यकीन मानिए, मैनेजर से सैलरी की बात करना गुल्लक से पैसे निकालने जैसा नहीं है, बल्कि अपनी मेहनत की सही कीमत वसूलना है. यह प्रोफेशनल नेगोसिएशन है, जिसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार होना होगा. अगर आप सही स्क्रिप्ट और सही कॉन्फिडेंस के साथ मीटिंग रूम में घुसेंगे तो नतीजे आपके पक्ष में आने की संभावना 90% बढ़ जाती है. जानिए अप्रेजल सीजन में प्रमोशन और सैलरी हाइक की बात करने के ऐसे टिप्स कि मैनेजर मना ही न कर पाए.

मैनेजर के साथ सैलरी टॉक: मीटिंग रूम की परफेक्ट स्क्रिप्ट

हर ऑफिस का कल्चर अलग होता है. कुछ में अप्रेजल सीजन के दौरान मैनेजर टीम के सभी सदस्यों से अकेले में बात करके सालभर का लेखा-जोखा देखते हैं. अगर आपके ऑफिस में भी यह सुविधा है तो आप मैनेजर से बात करके अपने प्रेजेंट और फ्यूचर गोल्स की बात कर सकते हैं.

1. एंट्री और माहौल बनाने की कला

मीटिंग रूम में एंटर करते समय चेहरे पर कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए. बातचीत की शुरुआत सीधे ‘सैलरी बढ़ा दीजिए’ से न करें.

स्क्रिप्ट: गुड मॉर्निंग मैम/सर या आप जैसे भी उन्हें ग्रीट करते हों, समय निकालने के लिए शुक्रिया. पिछले 1 साल में टीम के साथ मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा और हमने मिलकर [प्रोजेक्ट का नाम] जैसे बड़े लक्ष्य हासिल किए.

2. उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

मैनेजर को याद दिलाएं कि आपने इस एक साल में कंपनी के लिए क्या किया है. हवा में बात करने के बजाय नंबर्स यानी आंकड़ों का इस्तेमाल करें.

स्क्रिप्ट: पिछले साल मैंने न केवल अपने केपीआई (KPIs) पूरे किए, बल्कि [खास उपलब्धि] के जरिए टीम की एफिशिएंसी को 15% बढ़ाया. मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत से कंपनी को फायदा हुआ.

3. मुद्दे की बात: सैलरी हाइक की डिमांड

जब ऊपर वाली बातचीत से केबिन का माहौल पॉजिटिव हो जाए, तब अपनी डिमांड रखें. यहां झिझकें नहीं, सीधे और स्पष्ट रहें.

स्क्रिप्ट: अपनी जिम्मेदारियों और मार्केट स्टैंडर्ड्स को देखते हुए मैं अपनी वर्तमान सैलरी में [X%] बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा हूं. मुझे लगता है कि यह मेरे योगदान और भविष्य के लक्ष्यों के साथ न्याय करेगा.

4. ‘न’ या ‘सोचेंगे’ सुनने पर क्या करें?

अगर मैनेजर बजट का बहाना बनाए या मना कर दे तो घबराएं नहीं. उनसे आगे बातचीत जारी रखें और हाइक के लिए कोई दूसरा रास्ता पूछें.

स्क्रिप्ट: मैं बजट की लिमिट्स समझता हूं. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि अगले 6 महीनों में मुझे और क्या हासिल करना होगा ताकि मैं इस हाइक का हकदार बन सकूं? क्या हम सैलरी के बजाय बोनस या [अन्य लाभ] पर बात कर सकते हैं?

5. इंपैक्टफुल हो मीटिंग का अंत

मीटिंग खत्म करते समय हमेशा पॉजिटिव नोट पर बाहर निकलें.

स्क्रिप्ट: फीडबैक के लिए शुक्रिया. मैं अपने काम के प्रति पूरी तरह कमिटेड हूं और उम्मीद है कि हम इस चर्चा को जल्द ही एक पॉजिटिव नतीजे पर पहुंचाएंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related