Hostel Admission 2026: रहने की टेंशन खत्म! हॉस्टल एडमिशन शुरू, 10 अप्रैल को पहली मेरिट, 31 मई तक आखिरी मौका

Date:


Last Updated:

Barmer Hostel Admission 2026: छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है, क्योंकि हॉस्टल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब पढ़ाई के साथ रहने की चिंता खत्म हो सकती है. पहली मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है. इच्छुक छात्र समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. यह प्रक्रिया छात्रों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे उन्हें पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हॉस्टल एडमिशन शुरू, 10 अप्रैल को पहली मेरिट, 31 मई तक आखिरी मौका

बाड़मेर. बाड़मेर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि पहली मेरिट सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी. इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in एवं नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाड़मेर द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों को आवेदन में आसानी होगी और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी.

विभाग की वेबसाइट या SSO पोर्टल के माध्यम से कर सकते है आवेदन
विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्रप्रताप सिंह भाटी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS पर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए मेरिट सूची चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी.

31 मई तक ले सकते है प्रवेश 
प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय 23 अप्रैल, तृतीय 4 मई और चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 को जारी की जाएगी. प्रत्येक सूची के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा. भाटी ने बताया कि यदि सभी मेरिट सूचियों के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. वहीं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है इसलिए विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

पूर्व में रह रहे विद्यार्थी भी ले सकेंगे प्रवेश
वहीं जो विद्यार्थी पहले से छात्रावास में रह रहे हैं उन्हें अगले सत्र में प्रवेश जारी रखने के लिए अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक को जमा करवानी होगी. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार प्रवेश नवीनीकरण किया जाएगा. विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी नियमों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related