Last Updated:
CBSE Board Exam: बोकारो जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 29 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज (व्यवसायिक अध्ययन) विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने बातचीत में अपनी बात रखी. किसी ने कहा कि पेपर आसान था और किसी ने कहा कि पेपर काफी लंबा था.
कैलाश कुमार. बोकारो जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 29 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं की बिजनेस स्टडीज (व्यवसायिक अध्ययन) विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा समाप्त होने के बाद बोकारो सेक्टर-6 स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं.
छात्र सौरभ कुमार ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र उन्हें बहुत ही कठिन लगा वहीं, एमसीक्यू के सवाल काफी आसान थे. छात्र विनीत ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का पेपर काफी आसान मगर काफी लेंथी था ऐसे में आखिरी मिनट तक उन्हें जवाब लिखने पड़े, वहीं एमसीक्यू के सवाल बहुत ही आसान थे. छात्रा विद्या भारती ने बताया कि ओवरऑल बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र मॉडरेट था और एमसीक्यू से जुड़े सवाल भी बहुत ही आसान थे. छात्र अभिनंदन ठाकुर ने बताया बिजनेस स्टडी का प्रश्न पत्र बहुत ही आसान था लेकिन पेपर काफी लेंदी था वही एमसीक्यू बहुत ही आसान थे और उनके अनुसार प्लानिंग से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए थे.
एआरएस पब्लिक स्कूल के छात्रों की प्रतिक्रिया
छात्रा मनीषा ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र बहुत ही मॉडरेट था और पूरे पेपर में सभी सवाल ना अधिक कठिन और ना ही ज्यादा आसान थे, वहीं एमसीक्यू से जुड़े सवाल बहुत ही आसान थे. छात्रा साइना सरीन ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र बहुत ही आसान और प्रिडिक्टेबल था और उनके अनुसार ज्यादातर सवाल मैनेजमेंट से पूछे गए थे, वहीं एमसीक्यू से जुड़े सवाल भी काफी आसान थे. छात्र रेहान ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र काफी मुश्किल और कठिन था पर उन्हें एमसीक्यू काफी आसान लगा और उन्हें पूरा आत्मविश्वास है कि वह बिजनेस स्टडीज में पास हो जाएंगे.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें




