Dhaulpur News : धौलपुर में तेज आवाज और दहशत फैलाने वाली ‘पटाखा बुलेट’ बाइकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है. शहर में बढ़ती शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने 30 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर उन्हें रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई गुलाब बाग चौराहे पर सार्वजनिक रूप से की गई, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और नियम तोड़ने वालों को चेतावनी मिल सके. एसपी विकास सागवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में कई बाइकों को जब्त कर उनके साइलेंसर हटाए गए. विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे साइलेंसर न सिर्फ शोर प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हैं. पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.




