यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 03379/03380 धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस–धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 03379 धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल मंगलवार 31 मार्च 2026 को एक अतिरिक्त ट्रिप में चलेगी. वहीं वापसी में 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–धनबाद स्पेशल गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को एक ट्रिप के रूप में संचालित की जाएगी. इससे झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं डाल्टनगंज के यात्रियों के लिए इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.
धनबाद (DHN) से यह स्पेशल ट्रेन रात 23:00 बजे खुलेगी और कोडरमा 23:25/23:27 बजे, चंद्रपुरा 00:03/00:05 बजे, बोकारो 00:35/00:37 बजे, रामगढ़ कैंट 02:00/02:02 बजे, पतरातू 02:38/02:40 बजे, खलारी 03:08/03:10 बजे तथा लातेहार 03:58/04:00 बजे रुकेगी. इसके बाद डाल्टनगंज 04:57/04:59 बजे, गढ़वा रोड 05:30/05:32 बजे, रेनुकूट 07:10/07:12 बजे और ओबरा डैम 08:10/08:12 बजे पर ठहराव दिया गया है.
डाल्टनगंज के यात्रियों को मिलेगा लाभ
यह ट्रेन सिंगरौली 10:40/10:45 बजे, महदा (पास 11:20), बरगवां 11:55/11:57 बजे, ब्यौहारी 14:00/14:05 बजे, कटनी साउथ 16:40/16:45 बजे और जबलपुर 18:10/18:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद पिपरिया 20:20/20:22 बजे, इटारसी 21:30/21:40 बजे, खंडवा 01:00/01:02 बजे, भुसावल 04:00/04:10 बजे, मनमाड 07:30/07:32 बजे और कल्याण 12:05/12:07 बजे पर ठहराव दिया गया है. ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर 14:15 बजे पहुंचेगी.
धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल
वहीं वापसी में 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और वही स्टेशनों पर क्रमशः ठहरते हुए धनबाद पहुंचेगी. वापसी मार्ग में कल्याण 18:00/18:02 बजे, मनमाड 22:00/22:05 बजे, भुसावल 01:00/01:10 बजे, खंडवा 03:00/03:02 बजे, इटारसी 06:05/06:10 बजे, पिपरिया 07:00/07:02 बजे, जबलपुर 09:05/09:15 बजे, कटनी साउथ 10:30/10:35 बजे और ब्यौहारी 13:00/13:05 बजे पर ठहराव दिया गया है. इसके बाद बरगवां 16:20/16:22 बजे, सिंगरौली 17:50/17:55 बजे, ओबरा 19:20/19:22 बजे, रेनुकूट 20:25/20:27 बजे, गढ़वा रोड 22:10/22:15 बजे, डाल्टनगंज 23:00/23:05 बजे, लातेहार 00:15/00:17 बजे, पतरातू 02:00/02:02 बजे, रामगढ़ 02:40/02:42 बजे, बोकारो 04:30/04:32 बजे, चंद्रपुरा 05:26/05:28 बजे और कोडरमा 06:10/06:12 बजे होते हुए ट्रेन धनबाद 08:00 बजे पहुंचेगी. रेलवे ने यात्रियों से समय सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है.




