रबी फसल के बाद खेत खाली? समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. डीके राय ने सुझाव दिया है कि इस समय श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती कर किसान अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं. मरुआ (रागी) और चीना की खेती कम समय में तैयार होती है और आय बढ़ाने में मददगार है. डॉ. राय ने बताया कि मरुआ की आरयू-3 किस्म इस समय के लिए उपयुक्त है, जिसकी बुवाई 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज दर से की जा सकती है. उत्पादन क्षमता 10-15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है. चीना की खेती भी कम लागत में बेहतर उत्पादन देती है.
Source link
गेहूं कटनी के बाद किसानों के लिए सुनहरा मौका, धान बुवाई से पहले श्री अन्न की खेती कर बढ़ाएं पैदावार और कमाएं बेहतर मुनाफा
Date:




