JEE Main 2026 Exam Date: बदल गई जेईई मेन परीक्षा की डेट, अब इस दिन नहीं होगा एग्जाम

Date:


नई दिल्ली (JEE Main 2026 Exam Date). जेईई मेन 2026 की परीक्षा देने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार ने राहत भरी घोषणा की है. आगामी 5 अप्रैल 2026 को होने वाली जेईई मेन सत्र 2 सेशन की परीक्षा की तारीख में बदलाव की अनुमति दे दी गई है. यह फैसला खासतौर पर ईसाई समुदाय के उन अभ्यर्थियों की चिंताओं को देखते हुए लिया गया है, जिन्होंने ईस्टर रविवार (Easter Sunday) के दिन परीक्षा होने पर आपत्ति जताई थी.

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इस अपडेट की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने उम्मीदवारों की धार्मिक भावनाओं और असुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है. जेईई मेन 2026 परीक्षा के जो उम्मीदवार 5 अप्रैल को धार्मिक त्योहार के कारण परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ महसूस कर रहे थे, उन्हें अब Alternative Date प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बाद एनटीए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करने की प्रक्रिया में है.

जेईई मेन 2026 डेट में बदलाव

जेईई मेन 2026 परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव की मांग कई दिनों से जोर पकड़ रही थी. केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (KCBC) और ईसाई समुदाय के विभिन्न संगठनों ने सरकार से अपील की थी कि 5 अप्रैल को ईस्टर रविवार है, जो उनके लिए बहुत पवित्र दिन है. अभ्यर्थियों का कहना था कि इस दिन परीक्षा होने से उन्हें केंद्र तक पहुंचने और प्रार्थना में शामिल होने में परेशानी होगी. इस संवेदनशील मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से चर्चा की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

अब कब होगी जेईई मेन परीक्षा?

एनटीए के मौजूदा कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 के बीच निर्धारित हैं, इसमें बीटेक और बीई (पेपर-1) की परीक्षाएं 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को होनी थीं. अब ताजा फैसले के बाद, 5 अप्रैल के स्लॉट वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए कोई अन्य तारीख दी जाएगी. हालांकि, बाकी दिनों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी. एनटीए जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नया नोटिफिकेशन जारी करेगा.

जेईई मेन के लिए आए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन

इस साल जेईई मेन परीक्षा के लिए कॉम्पिटीशन अपने चरम पर है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र के लिए रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जेईई मेन जनवरी 2026 सेशन में जहां 14.10 लाख आवेदन आए थे, वहीं अप्रैल सत्र के लिए लगभग 2.16 लाख नए उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इन आंकड़ों से अंदाजा लगा सकते हैं कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की दौड़ इस बार कितनी कठिन होने वाली है.

जेईई मेन एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें. नियम के अनुसार, दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में से उम्मीदवार के जिस सत्र में सबसे अच्छे अंक होंगे, उसे ही फाइनल रैंकिंग और जेईई एडवांस (JEE Advanced) के लिए क्वॉलिफिकेशन का आधार माना जाएगा. टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवार ही आईआईटी (IIT) की प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related