Last Updated:
Agriculture Tips : भरतपुर में भीषण गर्मी के बीच रंजका हरा चारा पशुपालकों के लिए वरदान बनकर उभरा है. यह चारा पशुओं को ठंडक देने के साथ पोषण भी देता है, जिससे दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है. कम लागत और आसान खेती के कारण किसान तेजी से इसकी ओर बढ़ रहे हैं.
भरतपुर : भरतपुर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच पशुपालकों के लिए हरे चारे का महत्व और भी बढ़ जाता है. ऐसे में भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में रंजका हरा चारा पशुओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है. जिले के किसान अब बड़े पैमाने पर इसकी खेती कर रहे हैं. जिससे उन्हें पशुपालन में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं. रंजका चारा खासतौर पर गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह न केवल पौष्टिक होता है, बल्कि पशुओं के शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है.
भीषण गर्मी में जब पशु लू और तापमान के प्रभाव से कमजोर पड़ जाते हैं. तब यह चारा उनकी सेहत को संतुलित बनाए रखने में सहायक होता है. स्थानीय किसानों का कहना है कि रंजका चारे के नियमित उपयोग से पशुओं की दूध देने की क्षमता में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी गई है. जहां पहले गर्मी के कारण दूध उत्पादन में गिरावट आ जाती थी वहीं अब इस चारे के उपयोग से उत्पादन स्थिर रहने के साथ-साथ बढ़ भी रहा है. इसके अलावा पशु अधिक सक्रिय और स्वस्थ भी नजर आते हैं.
कम लागत में रंजका चारा, किसानों की पसंद
पशुपालकों के अनुसार रंजका चारा आसानी से उगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी ज्यादा जटिल नहीं होती कम लागत में तैयार होने वाला यह चारा किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हो रहा है. यही कारण है कि अब जिले के कई गांवों में किसान पारंपरिक चारे के साथ-साथ रंजका की खेती को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में पशुओं को संतुलित आहार देना बेहद जरूरी होता है.
रंजका चारा बढ़ाए दूध, पशु रहें सेहतमंद
ऐसे में रंजका चारा न केवल पोषण देता है, बल्कि गर्मी के दुष्प्रभावों से भी बचाता है. इससे पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है. भरतपुर में रंजका हरे चारे की बढ़ती लोकप्रियता पशुपालकों के लिए राहत लेकर आई है. इससे जहां पशुओं की सेहत बेहतर हो रही है. वहीं दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ किसानों की आय में भी इजाफा हो रहा है.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें




