घर पर बनाएं आसान स्किन केयर पैक, हाथ और पैरों को मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

Date:


X

घर पर बनाएं आसान स्किन केयर पैक, हाथ और पैरों को मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

 

arw img

हाथ-पैर की सफाई और देखभाल के लिए अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. घर पर ही कुछ आसान घरेलू चीजों से बेहतर स्किन केयर किया जा सकता है. तीन ऐसे आसान पैक हैं, जो हाथ-पैर को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मददगार हैं. सबसे पहले स्क्रब के लिए मसूर दाल को पानी में भिगोकर हल्का दरदरा पीस लें. इसमें थोड़ा शहद और चावल का आटा मिलाकर हाथ-पैर पर 2-3 मिनट तक स्क्रब करें, फिर ठंडे पानी से धो लें. इसे हफ्ते में दो बार करने से गंदगी और टैनिंग कम होने लगती है. दूसरा पैक बनाने के लिए चावल का आटा, चंदन पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे हाथ-पैर पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा साफ और मुलायम बनती है. तीसरे पैक के लिए मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को हाथ-पैर पर लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और चमक बढ़ती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related