हिमाचल प्रदेश में सोलन में 3 युवकों पर जानलेवा हमला, 15-20 लोगों ने बोला धावा, 19 से 23 साल के 6 आरोपी गिरफ्तार

Date:


Last Updated:

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में धारदार हथियारों से तीन लोगों को घायल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को शक है कि यह हमला पुराने झगड़े की वजह से हुआ है. गर्ल्स स्कूल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोलनः घायल युवक को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में धारदार हथियारों से तीन लोगों को घायल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को शक है कि यह हमला पुराने झगड़े की वजह से हुआ है. आरोपियों के नाम साहिल (20), प्रणय (19), अक्षत (19), अजय कुमार (24), कार्तिक (19) और साहिल हैं, ये सभी सोलन के रहने वाले हैं. घायल लोगों में हर्ष (23), ललित किशोर (23) और ललित कुमार (26) शामिल हैं.

शिकायतकर्ता ने बताया कि यह घटना शनिवार को तब हुई जब कई लोगों ने एक बालिका स्कूल के पास उसके चचेरे भाई को घेर लिया, जिससे बहस शुरू हो गई. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और कुछ लोगों से जबरन आईटीआई की तरफ ले जा रहे अपने चचेरे भाई को छुड़ाया.

उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे घटनास्थल से निकलकर धोबीघाट कॉलोनी की तरफ जा रहे थे, तो 15 से 20 लोग धारदार हथियारों के साथ उन्हें रोककर हमला करने लगे. पुलिस ने बताया कि झगड़े में तीनों घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ललित कुमार को आगे के इलाज के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पहचान और  गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें से छह को गिरफ्तार किया गया.

सोलन के एसपी थिरुमाला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 191(3) (दंगा और घातक हथियार रखना) और 190 (गैरकानूनी सभा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वर्मा ने कहा कि जांच जारी है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि झगड़ा पुराने विवाद की वजह से हुआ था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related