भवानीपुर के रण में उतरे सुवेंदु अधिकारी, चुनावी हलफनामे ने खोली संपत्ति की पोल
Last Updated:
Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से नामांकन भरकर हलचल मचा दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपना चुनावी हलफनामा पेश किया. जानिए साल 2021 में नंदीग्राम के मुकाबले उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है और भवानीपुर की जंग में उन्होंने अपनी प्रोफाइल में क्या बड़े बदलाव दिखाए हैं?
सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सबसे बड़ी सियासी तस्वीर साफ हो गई है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को हल्दिया में भारी हुजूम के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस बार सुवेंदु केवल अपनी पारंपरिक सीट नंदीग्राम से ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अभेद्य दुर्ग भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे, जिन्होंने सुवेंदु को ‘बंगाल के परिवर्तन का नायक’ बताया. नामांकन के साथ ही सुवेंदु अधिकारी का चुनावी हलफनामा (Affidavit) भी सार्वजनिक हो गया है, जो चर्चा का केंद्र बना हुआ है. साल 2021 के नंदीग्राम चुनाव और 2026 के इस दोहरी लड़ाई वाले हलफनामे के बीच संपत्तियों और कानूनी मामलों का गणित काफी बदल चुका है.
शुभेंदु अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उनकी चल और अचल संपत्ति में संतुलित वृद्धि देखी गई है.
1. कुल संपत्ति में बदलाव: 2021 का हलफनामा: साल 2021 में नंदीग्राम से चुनाव लड़ते समय सुवेंदु ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 1.05 करोड़ रुपये घोषित की थी. इसमें करीब 59 लाख रुपये की चल संपत्ति और बाकी अचल संपत्ति शामिल थी.
2026 का हलफनामा: ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुवेंदु की संपत्ति अब बढ़कर करीब 1.45 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. उनकी चल संपत्ति में बैंक बैलेंस और बीमा पॉलिसियों के कारण बढ़ोत्तरी हुई है.
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | हल्दिया: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। वह भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों से राज्य चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उनके साथ हैं। pic.twitter.com/Kp4CifZ2aJ





