Last Updated:
Indian Railways Extra Coaches: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गर्मियों के मौसम में पर्यटन और छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे सफर असुविधाजनक हो जाता है. इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा मिल सके. यह कदम विशेष रूप से उन रूट्स पर लागू किया जाएगा जहां भीड़ अधिक रहती है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट की पुष्टि कर लें.
उदयपुर: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है. अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए विभिन्न रेलसेवाओं में अलग-अलग श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है. इससे खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल महीने में कई प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे.इससे वेटिंग लिस्ट कम करने और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी. दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा (गाड़ी संख्या 20473/20474) में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिल्ली सराय से और 2 अप्रैल से 1 मई तक उदयपुर सिटी से दो अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे.इसी तरह अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा (गाड़ी संख्या 19611/19614 और 19613/19612) में 1 से 13 अप्रैल तक अजमेर से और 2 से 14 अप्रैल तक अमृतसर से एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा.
दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (09621/09622) में भी 5 से 12 अप्रैल तक अजमेर से और 6 से 13 अप्रैल तक बांद्रा से एक स्लीपर कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है. वहीं अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065/12066) में 1 से 29 अप्रैल तक एक एसी चेयर कार कोच बढ़ाया जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा (14801/14802) में भी बड़ा बदलाव किया गया है. इस ट्रेन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जोधपुर से और 4 अप्रैल से 30 मई तक इंदौर से दो स्लीपर और तीन सामान्य कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे.
इसके अलावा अजमेर-आगरा फोर्ट (22987/22988) ट्रेन में पूरे अप्रैल महीने दो सामान्य डिब्बे बढ़ाए जाएंगे. अजमेर-सियालदाह-अजमेर रेलसेवा (12987/12988) में भी एक फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस और अजमेर-सोलापुर स्पेशल ट्रेनों (09653/09654 और 09627/09628) में भी स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं. वहीं मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा (19617/19618) में पूरे अप्रैल महीने पांच सामान्य श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी.
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और कोच संरचना
रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.गर्मियों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, खासकर पर्यटन और छुट्टियों के कारण.ऐसे में अतिरिक्त कोच जोड़ने से सफर अधिक आरामदायक और सुगम होगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और कोच संरचना की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें





