इधर सीएम नीतीश चले दिल्ली तो उधर तेज प्रताप यादव की ‘घर वापसी’! लालू परिवार की खास तस्वीरों के क्या हैं संकेत?

Date:


Last Updated:

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है. सत्ता समीकरण बदलने की चर्चाओं के बीच अब लालू परिवार के भीतर रिश्तों की गर्माहट ने नए संकेत दे दिए हैं. तेज प्रताप यादव की हालिया तस्वीरों ने सियासी गलियारों में ‘घर वापसी’ की चर्चा को फिर सुर्खियों में ला दिया है.

Zoom

लालू परिवार में फिर बढ़ी नजदीकी? तेज प्रताप यादव की तस्वीरों से नए राजनीतिक संकेत

पटना. बिहार की राजनीति बदलाव के दौर से गुजर रही है. एक ओर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारी है तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपनी राजनीतिक रसूख फिर से कायम करने की तैयारियों में लग गई है. इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम लालू परिवार के भीतर भी हुआ है और लालू परिवार में बदलते रिश्तों के संकेत सार्वजनिक तौर पर दिखने शुरू हो गए हैं. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की खास तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वे तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. फोटो में लालू यादव भी पीछे बैठे दिख रहे हैं. बता दें कि इससे पहले कात्यायनी के जन्मदिन पर तेज प्रताप तेजस्वी के बेटे इराज के साथ नजर आए थे. ऐसे में सवाल पूछा जा रहा है कि क्या परिवार और पार्टी से निष्कासित तेज प्रताप यादव की घर वापसी हो गई है?

कात्यायनी के साथ दिखे तेज प्रताप

खास बात यह है कि तेजप्रताप यादव ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में कात्यायनी के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर किया है. तीन तस्वीरें शेयर की गई हैं जिनमें से एक में लालू यादव भी दिख रहे हैं. तेज प्रताप बच्ची को एक साथ कई गिफ्ट दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में तेज प्रताप यादव ने कात्यायनी को गोद में उठा रखा है. तस्वीरों में वे बच्ची के साथ काफी कूल नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा है- “बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है. एक वीडियो पोस्ट कर भी तेजप्रताप यादव ने अपनी भावना प्रकट करते हुए लिखा- बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related