बीजेपी में शामिल हुए लिएंडर पेस, नितिन नबीन का बड़ा मास्टर स्ट्रोक, क्या बंगाल चुनाव में होगा खेला?

Date:


Last Updated:

Leander Paes BJP Join : बंगाल चुनाव 2026 से ठीक पहले टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना एक बड़ा राजनीतिक धमाका है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस ‘स्पोर्टिंग’ रणनीति ने टीएमसी के ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड को सीधी चुनौती दी है. जानिए पेस के आने से ममता बनर्जी के शहरी वोट बैंक को कितना नुकसान होगा?

Zoom

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासंग्राम में एक ऐसी ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ हुई है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. भारत के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार लिएंडर पेस मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में हुई इस जॉइनिंग को बीजेपी का एक बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि लिएंडर पेस ने 2021 में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी जॉइन की थी, लेकिन 2026 के रण में वे भगवा झंडे के नीचे खड़े नजर आएंगे.

बीजेपी के लिए बंगाल की सबसे बड़ी चुनौती कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों में टीएमसी की पकड़ तोड़ना है. नितिन नबीन ने इस बार ‘स्टार पावर’ और ‘साफ छवि’ का मिश्रण तैयार किया है. लिएंडर पेस का जन्म कोलकाता में हुआ है और वे शहर के आइकॉन हैं. उनका बीजेपी में आना मध्यवर्गीय बंगाली और युवाओं के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ा सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related