शाही अंदाज में IPS दूल्हा घुटनों पर बैठा, बरेली SP ने पहनाई वरमाला, VIDEO वायरल

Date:


Last Updated:

Jodhpur IPS Wedding: जोधपुर में एक पुलिस अफसर कपल की शाही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तीन साल की दोस्ती के बाद IPS दूल्हे और बरेली की SP दुल्हन ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया. शादी के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब दूल्हा घुटनों पर बैठ गया और दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाई. यह फिल्मी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस रॉयल वेडिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: जोधपुर में शाही अंदाज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आखिरकार वह पल आ ही गया, जब एक खूबसूरत प्रेम कहानी ने शादी का रूप ले लिया. आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई और एसपी अंशिका वर्मा ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. वरमाला के दौरान का वह खास नज़ारा हर किसी के दिल में बस गया, जब केके बिश्नोई मुस्कुराते हुए घुटनों पर बैठ गए और अंशिका ने उन्हें वरमाला पहनाई. तालियों और खुशियों के बीच यह लम्हा सभी के लिए यादगार बन गया और दोनों का सपना अब हकीकत में बदल चुका है.

करीब तीन साल पहले गोरखपुर में हुई मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता गहराते हुए प्यार तक पहुंच गया. दोनों ही अपने-अपने कर्तव्यों में व्यस्त रहे, लेकिन दिलों के रिश्ते ने दूरी को कभी मायने नहीं बनने दिया. खास बात यह रही कि दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सादगी और गोपनीयता के साथ जिया.

परिवार की सहमति से सजा रिश्ता, खामोशी में लिया बड़ा फैसला
जब रिश्ते ने मजबूत आधार पकड़ लिया, तब केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने अपने-अपने परिवारों से इस बारे में बात की. परिवारों ने भी इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया और आपसी सहमति से शादी का फैसला लिया गया। बिना किसी दिखावे और चर्चा के यह रिश्ता आगे बढ़ता रहा. दोनों ने कभी सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी को साझा नहीं किया, लेकिन उनके करीबी लोगों के लिए यह सफर हमेशा खास बना रहा.

जोधपुर में शाही अंदाज में शादी, आखिरकार पूरा हुआ सपना
आखिरकार वह दिन आ ही गया जब यह खूबसूरत प्रेम कहानी शादी के बंधन में देर रात बंध गई. जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और शाही अंदाज के साथ दोनों ने जोधपुर के अजीत भवन में सात फेरे लिए. वरमाला के दौरान का भावुक और प्यारा पल सभी के लिए यादगार बन गया, जब केके बिश्नोई मुस्कुराते हुए घुटनों पर बैठ गए और अंशिका ने उन्हें वरमाला पहनाई. यह दृश्य तालियों और खुशियों से गूंज उठा. अब यह प्रेम कहानी एक नए सफर की शुरुआत कर चुकी है, जहां दोनों का सपना आखिरकार हकीकत बन गया.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

33 साल बाद पटना नगर निगम में बड़ा बदलाव, प्रॉपर्टी टैक्स दोगुना, जानें आप पर क्या होगा असर

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में गैर-आवासीय (व्यावसायिक)...