Last Updated:
इंडिगो एयरलाइन गुजरात के भावनगर और जामनगर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच 23 अप्रैल 2026 से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. इंडिगो फिलहाल गुजरात के 30 शहरों के लिए 700 से अधिक वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है.
जाननगर और भावनगर से नवी मुंबई के लिए इंडिगो फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. ( एआई इमेज)
IndiGo News: गुजरात के जामनगर और भावनगर में रहने वाले वाशिंदों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, इन दोनों शहरों का नवी मुंबई के साथ नया कनेक्शन बनने वाला है. इस कनेक्शन की वजह से दोनों इलाकों में रहने वाले वाशिंदों के हाथ में लड़डू आने वाले हैं. दरअसल, इंडिगो एयरलाइन ने नवी मुंबई एयरपोर्ट से जामनगर और भावनगर के बीव फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है. इन दोनों शहरों से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को फ्लाइट कनेक्टिविटी तो मिलेगी ही, साथ ही स्थानीय पयर्टन और इंडस्ट्रीज को भी खासा फायदा मिलगा.
इंडिगो के अनुसार, नवी मुंबई एयरपोर्ट से दोनों शहरों के बीच 23 अ्रपैल से फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी. इन दानों शहरों से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने के साथ नवी मुंबई एयरपोर्ट गुजरात के छह शहरों से कनेक्ट हो जाएगा. इन शहरों में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर शामिल हैं. आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन गुजरात के 30 से अधिक शहरों से 700 वीकली फ्लाइट ऑपरेट कर रही है. एयरलाइन की बढ़ती कनेक्टिविटी न केवल बिजनेस के लिए फायदेमंद है, बल्कि टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है.
गुजरात में इंडिगो नेटवर्क का तेजी से होता विस्तार
- एयरलाइंस ने गुजरात के कई शहरों से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें बीते दिनों अहमदाबाद से दुबई के लिए शुरू की गई फ्लाइट भी शामिल है.
- एयरलाइन ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 50 से अधिक वीकली फ्लाइट्स शुरू की हैं.
- गुजरात के विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराकर इंडिगो सूबे के इंस्ट्रलियल और टूरिज्म ग्रोथ में भागीदार बनने जा रही है.
- गुजरात अपनी समृद्ध संस्कृति परंपराओं, हस्तशिल्प, त्योहारों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी जाना जाता है. इंडिगो का नेटवर्क इन सभी पहलुओं को देश-दुनिया से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है.
400 प्लेन्स के साथ 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही है इंडिगो
आपको बता दें कि फिलहाल इंडिगो की फ्लीट में करीब 400 से अधिक प्लेन हैं. इस फ्लीट के साथ एयरलाइन रोजाना 95 डोमेस्टिक और 40 इंटरनेशनल डेस्टिनेशनल के लिए करीब 2200 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट कर रही है. बीते साल यानी 2025 की बात करें तो इंडिगो से करीब 12.4 करोड़ पैसेंजर्स ने हवाई सफर किया था. इसके अलावा, इंडिगो को बेस्ट एयरलाइन इन इंडिया एंड साउथ एशिया का खिताब भी मिल चुका है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें




