4 बजे उठकर पढ़ाई, 10 किमी का सफर, धौलपुर की मनिष्का ने 12वीं में 97.20% लाकर बढ़ाया मान

Date:


X

संघर्ष से सफलता तक, टॉर्च की रोशनी में पढ़ने वाली मनिष्का बनी जिले की शान

 

arw img

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परिणाम में धौलपुर जिले की मनिष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वनस्थली शिक्षा निकेतन की इस छात्रा ने कला वर्ग में 97.20% अंक हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया. मनिष्का ने राजनीति विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी साहित्य में 97 और हिंदी अनिवार्य में 98 अंक हासिल किए. उनकी सफलता के पीछे रोजाना 8 से 9 घंटे की मेहनत और अनुशासित दिनचर्या का बड़ा योगदान रहा. गांव मालोनी खुर्द से रोज 10-12 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाना और बिजली न होने पर टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करना उनके संघर्ष को दर्शाता है. मनिष्का का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है और वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को देती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related