Last Updated:
ईंधन संकट के बीच भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, होर्मुज पार कर मुंबई आया LPG टैंकर
ईंधन संकट के बीच भारत को बड़ी खुशखबरी मिली है. होर्मुज पार कर LPG टैंकर मुंबई आ चुका है. जी हां, भारतीय झंडे वाला LPG कैरियर जहाज BW TYR आज यानी बुधवार सुबह होर्मुज को पार कर मुंबई बंदरगाह पर पहुंचाय यह उन दो LPG कैरियर जहाजों में से एक है, जो शुक्रवार को दुबई-रास अल खैमा से रवाना हुए थे. दूसरा कैरियर BW ELM है जो रास्ते में है.
BW TYR एक LPG टैंकर है. इसे 2008 में बनाया गया था. यह भारत के झंडे के तहत चलता है और इसकी कुल लंबाई (LOA) 225 मीटर और चौड़ाई 36.6 मीटर है. LPG कैरियर जहाजों यानी BW TYR और BW ELM में लगभग 94,000 टन का माल लदा है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…





