Jammu Kashmir Encounter | जम्मू-कश्मीर में देर रात ठायं-ठायं, गांदरबल एनकाउंटर में मारा गया एक आतंकी, सेना ने इलाका घेरा

Date:


Last Updated:

Ganderbal Encounter: आर्मी ऑपरेशन अरहामा के तहत 31 मार्च की रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान बीच-बीच में फायरिंग होती रही. जवानों ने संतुलित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.’

Zoom

कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है, जबकि ऑपरेशन अभी भी जारी है.

भारतीय सेना के अनुसार, ‘आर्मी ऑपरेशन अरहामा के तहत 31 मार्च की रात को सर्च ऑपरेशन के दौरान बीच-बीच में फायरिंग होती रही. जवानों ने संतुलित और प्रभावी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.’

मुठभेड़ की शुरुआत गांदरबल के अरहामा जंगल क्षेत्र में हुई, जहां मंगलवार रात गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया था.

सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर आतंकियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की. स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन एरिया में अभी एक या उससे अधिक आतंकी फंसे होने की आशंका है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी है ताकि कोई आतंकी भाग न सके. फिलहाल सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और बाकी आतंकियों को ढेर करने के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related