Last Updated:
अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में जारी संकट की मार फ्लाइट्स के किरायों पर पड़ी है. इस मार के बाद इंडिगो ने अपने एयर फेयर में 275 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है. यह बढ़ोत्तरी फ्लाइट्स की दूरी के आधार पर की गई है.
BREAKING: चंडीगढ़ में भाजपा के दफ्तर के बाहर धमाका
IndiGo Fuel Charge Hike: अमेरिका-ईरान के बीच जारी जंग के चलते मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब सिर्फ कूटनीति और तेज-गैस तक सीमित नहीं रहा. अब इसकी सीधी मार एविएशन सेक्टर पर भी पड़ना शुरू हो गई है. दरअसल, मिडिल ईस्ट के साथ वेस्ट एशिया में शुरू हुई खींचता के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है. जिसकी वजह से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी तेजी से बढ़ना शुरू हो गई है. नतीजतन, अब एयरलाइंस ने भी अपने फ्लाइट्स के एयर फेयर बढ़ाना शुरू कर दिए है.
भारत में एयर फेयर बढ़ाने की शुरूआत इंडिगो की तरफ से की गई है. इंडिगो ने अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के एयर फेयर में 275 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक एटीएफ चार्ज वसूलने की बात कही है. एयरलाइन के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की आधी रात के बाद बुक होने वाले सभी टिकटों पर नए फ्यूल चार्ज लागू होंगे. नए फ्यूल चार्ज को फ्लाइट की दूरी के हिसाब से लागू किया गया है. डोमेस्टिक सेक्टर में अब 0 से 500 किलोमीटर तक की फ्लाइट पर 275 रुपये, 500 से 1000 किलोमीटर तक 400 रुपये, 1000 से 1500 किलोमीटर तक 600 रुपये बतौर एटीएफ चार्ज देने होंगे.
इसके अलावा, 1500 से 2000 किलोमीटर तक की डोमेस्टिक फ्लाइट पर 800 रुपये और 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी की डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 950 रुपये फ्यूल चार्ज देना होगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल सेक्टर में फ्यूल चार्ज के तौर पर 900 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक चार्ज करने की बात कही गई है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



