Last Updated:
Giriraj Singh on Beef: पटना से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने टीएमसी को ‘कान खोलकर सुनने’ की चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही गौ-हत्या पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी. गिरिराज ने स्पष्ट किया कि खाने-पीने की आजादी रहेगी, अंडा-मछली खूब खाइए, लेकिन गाय को काटने की इजाजत नहीं होगी.
गिरिराज सिंह ने बंगाल चुनाव पर दे दिया बड़ा बयान.
बंगाल चुनाव बीजेपी वर्सेज टीएमसी: बिहार की राजधानी पटना से उठने वाली सियासी लहरें अक्सर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में तूफान खड़ा कर देती हैं. केंद्रीय मंत्री और फायरब्रांड बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के बीच गिरिराज सिंह ने ‘गौ-रक्षक’ कार्ड खेलते हुए साफ कर दिया है कि अगर बंगाल में बीजेपी की सत्ता आती है, तो वहां की खान-पान की संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के बीच एक ‘लक्ष्मण रेखा’ खींची जाएगी.
पटना में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने ऊंचे स्वर में हुंकार भरी. उन्होंने कहा, ‘टीएमसी के लोग कान खोलकर सुन लें, बंगाल में बीजेपी आएगी नहीं आ रही है. हमारी सरकार आने पर किसी के खान-पान पर पाबंदी नहीं होगी. वहां अंडा भी मिलेगा, मांस भी मिलेगा और मछली भी मिलेगी. लेकिन, एक बात पत्थर की लकीर है कि गाय को काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा. बंगाल की धरती पर गौ-मांस की बिक्री और गौ-हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’ गिरिराज सिंह का यह बयान बंगाल के उन सीमावर्ती जिलों में बड़ा असर डाल सकता है, जहां मवेशी तस्करी और गौ-हत्या एक संवेदनशील मुद्दा रहा है.
गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट बैंक की खातिर बंगाल में सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ने बंगाल को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया है. वहां कानून का नहीं, बल्कि तुष्टीकरण का राज चलता है. लेकिन अब जनता जाग चुकी है. बीजेपी का संकल्प है कि बंगाल की माटी को फिर से पवित्र किया जाएगा और वहां उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गौ-संरक्षण कानूनों को कड़ाई से लागू किया जाएगा.’
#WATCH | Patna: Union Minister Giriraj Singh says, “TMC should listen up with their ears wide open, the BJP is coming. When the BJP comes, eggs, meat, and fish will also be available there, but there will be a ban on slaughtering cows. Beef will not be sold…” pic.twitter.com/9KREUuQlXd





