Last Updated:
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. लेकिन राहुल ने एक सीएम विजयन को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे बीजेपी से लेकर लेफ्ट वाले नाराज हैं. राहुल ने केरल की एलडीएफ सरकार को ‘कॉर्पोरेट की सरकार’ और मोदी का पार्टनर बताया है, वहीं सीपीआई सांसद पी संदोष ने राहुल को ‘हकीकत से कटा हुआ प्राणी’ करार देते हुए उनके बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताया है.
राहुल गांधी के किस बयान पर केरल में बवाल मचा है?
केरलम विधानसभा चुनाव: केरल की शांत वादियों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शांति बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार कर रहे थे. लेकिन अचानक ही उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में अशांति पैदा हो गई है. लेफ्ट और कांग्रेस के बीच राजनीतिक महासंग्राम शुरू हो गया है. 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले राज्य में ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के दो बड़े घटक दल कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे के खून के प्यासे नजर आ रहे हैं. इस विवाद के केंद्र में हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जिनके हालिया बयानों ने केरल की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है. राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर किए गए तीखे हमलों के बाद अब सीपीआई (CPI) ने भी उन पर कड़ा पलटवार किया है.
केरल के पत्तनमथिट्टा और कोझिकोड में रैलियों के दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में बताया. राहुल ने कहा, ‘जैसे नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं, वैसे ही मोदी आपके मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर रहे हैं. पिनाराई विजयन अपने भ्रष्टाचार के कारण मोदी के दबाव में हैं.’ राहुल ने आगे आरोप लगाया कि एलडीएफ (LDF) सरकार अब वामपंथी नहीं बल्कि ‘कॉर्पोरेट फंडेड’ सरकार बन गई है. उन्होंने सबरीमाला मंदिर से ‘सोना चोरी’ होने और उसकी जगह पीतल रखने का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि भ्रष्टाचार के इतने आरोपों के बाद भी ईडी (ED) या सीबीआई (CBI) मुख्यमंत्री से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है? राहुल के अनुसार, यह इस बात का सबूत है कि बीजेपी और एलडीएफ के बीच ‘सीक्रेट डील’ है.
राहुल गांधी के इन आरोपों पर एर्नाकुलम में सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने बेहद सख्त लहजे में जवाब दिया. संदोष ने राहुल गांधी के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना और असत्य करार दिया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी केरल में एक अलग ही किस्म के प्राणी की तरह व्यवहार कर रहे हैं. हमें समझ नहीं आता कि उन्हें कौन सलाह दे रहा है और वे ऐसे बेतुके बयान क्यों दे रहे हैं.’ संदोष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जमीन से कटे हुए नेता हैं जिन्हें केरल की वास्तविकता का पता नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब राहुल खुद ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता बनने का दावा करते हैं, तो वे उसी गठबंधन के साथियों पर इस तरह के हमले कैसे कर सकते हैं?
The women of Keralam are the backbone of the state and an inspiration to the entire country.
For millions across India and around the world, Kerala’s nurses are a source of comfort and strength in life’s most difficult moments. They have made it possible for me to campaign in… pic.twitter.com/EAXFsRcz3D





