राघव चड्ढा पर एक्‍शन होते ही अवध ओझा का आया बड़ा बयान – AAP Action Against Raghav Chadha Avadh Ojha First Reaction on Arvind Kejriwal Chartered Plane

Date:


होमताजा खबरदेश

राघव चड्ढा पर एक्‍शन होते ही अवध ओझा का आया बड़ा बयान, केजरीवाल से कनेक्‍शन

Last Updated:

Avadh Ojha On Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्‍यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है. साथ ही सदन में उनके बोलने पर भी रोक लगाने की मांग की है. वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को लेकर एक और विवाद चल रहा है, जिसपर अब अवध ओझा ने बयान दिया है.

Zoom

आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शिक्षाविद् अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल से जुड़े चार्टर्ड प्‍लेन विवाद पर रिएक्‍शन दिया है. (फाइल फोटो)

Avadh Ojha On Arvind Kejriwal: राघव चड्ढा पर एक्‍शन के बीच अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक विवाद में शिक्षाविद् और आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके अवध ओझा ने बयान दिया है. अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में सफर को लेकर प्रतिक्रिया दी है. केजरीवाल और भगवंत मान के चार्टर्ड प्लेन में यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर अवध ओझा ने कहा कि क्या वे बैलगाड़ी पर चलें? उन्होंने बताया कि आज के दौर में तेज परिवहन और बेहतर संचार इसलिए विकसित किए गए हैं, ताकि समय की बचत हो सके. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें यहां से गुवाहाटी क्लास लेने जाना हो और वे ट्रेन से जाएं, तो इसमें करीब 24 घंटे लग जाएंगे. ऐसे में विमान या बेहतर साधनों का उपयोग करना जरूरत है, न कि दिखावा.

अवध ओझा ने कहा कि अगर एक आम आदमी मेहनत करके ऊंचाई तक पहुंच सकता है, तो उसकी लाइफस्टाइल भी बदलेगी. अगर मुझे कहीं जल्दी जाना हो, तो मैं भी समय बचाने के लिए तेज साधन चुनूंगा. इसका मतलब यह नहीं कि वह व्यक्ति आम आदमी से दूर हो गया है. अवध ओझा ने आगे कहा कि देश में आम आदमी ही असली राजा है और नेताओं की भी अपनी जिम्मेदारियां होती हैं. अगर कोई नेता चार्टर्ड प्लेन में यात्रा करता है, तो वह उसकी जरूरत के हिसाब से होता है. उन्होंने कहा कि निजी जीवन में नेता, आम आदमी की तरह ही रहते हैं.

…यह चापलूसी होगी

वहीं, शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राहत मिलने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे उन्हें भगवान मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भगवान मानना गलत है और यह चापलूसी होगी. उन्होंने केजरीवाल की तारीफ करते हुए उन्हें एक बहुत अच्छा नेता बताया, जिनके पास शानदार विजन है. अवध ओझा ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल के साथ कई बार लंबी बैठकों में समय बिताया है, जहां शिक्षा, औद्योगिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होती थी. केजरीवाल देश के भविष्य के नेता बन सकते हैं, क्योंकि लोग धीरे-धीरे बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की जरूरत को समझ रहे हैं.

विलेन के किरदार में दिखेंगे गुरु ओझा?

इसके अलावा फिल्मों में एंट्री को लेकर भी अवध ओझा ने दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि उनका बॉलीवुड में अच्छा संपर्क है और उन्होंने ‘मिर्जापुर’ के स्क्रिप्ट राइटर पुनीत कृष्णा समेत कई लोगों से उन्हें विलेन का रोल देने की बात कही है. ओझा ने हंसते हुए कहा कि अगर वे हीरो का रोल करेंगे तो शायद उसमें फिट नहीं बैठेंगे, लेकिन विलेन का किरदार वे बेहतर तरीके से निभा सकते हैं.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related