कभी ₹1 नहीं मिलता था, अब बरस रहे नोट! दो दोस्तों ने बंजर जमीन पर खड़ी की 50 लाख की ‘ग्रीन इकोनॉमी’ – News18 हिंदी

Date:


X

दो दोस्तों ने बंजर जमीन पर खड़ी की 50 लाख की ‘ग्रीन इकोनॉमी’

 

arw img

Success Story: गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत इटहरी गांव की बंजर धरती अब सोना उगल रही है. यह करिश्मा कर दिखाया है दो जांबाज दोस्तों, मोहम्मद मुजम्मिल और प्रमोद शर्मा ने. उन्होंने अपनी मेहनत और कृषि विभाग के सहयोग से पथरीली जमीन को मुनाफे के बागान में बदल दिया है. कभी एक रुपये की आमदनी न देने वाली 30 एकड़ भूमि पर आज ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, लेमनग्रास और एप्पल बेर की लहलहाती फसलें हैं. साल 2023 में लेमनग्रास से शुरू हुआ यह सफर आज सालाना 4-5 लाख रुपये की आय दे रहा है. जिसके अगले दो-तीन वर्षों में 50 लाख पार करने की उम्मीद है. नीलगायों और पानी की किल्लत जैसी चुनौतियों को मात देते हुए इन दोस्तों ने ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाया है. आज इस ‘गया मॉडल’ को देखने दूसरे राज्यों से भी किसान पहुंच रहे हैं. जिला उद्यान पदाधिकारी तबस्सुम परवीन ने भी इस जोड़ी की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण उद्यमिता की एक नई मिसाल बताया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के डीजीपी को बदला, संदीप राय राठौड़ होंगे नए पुलिस चीफ

होमताजा खबरदेशचुनाव आयोग ने तमिलनाडु के डीजीपी को...