होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से टैक्स वसूलेगा ईरान? MEA ने बताई हकीकत, QUAD मीटिंग पर भी बड़ा खुलासा

Date:


होमताजा खबरदेश

होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से टैक्स वसूलेगा ईरान? MEA ने बताई हकीकत

Last Updated:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में लेबनान में तैनात भारतीय शांति सैनिकों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान द्वारा भारतीय जहाजों पर टैक्स लगाने की खबरों को खारिज किया और क्वाड बैठक पर भी अपडेट दिया है.

Zoom

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (MEA)

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर किसी टोल को लेकर ईरान से बातचीत की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है. MEA ने यह भी बताया कि ब्रिटेन ने भारत को होर्मुज संकट पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी इन बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं. भारत ने समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि वह संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पेश हो रहे बहरीन प्रस्ताव से अवगत है. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UNIFIL) में तैनात भारतीय सैनिकों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वहां शांति सैनिकों पर हुए हालिया हमलों की सख्त लहजे में निंदा की. उन्होंने साफ कहा कि ब्लू हेलमेट्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. इस समय लेबनान में लगभग 600 भारतीय सैनिक तैनात हैं जो वैश्विक शांति के लिए काम कर रहे हैं. गुरुवार को जायसवाल ने बताया कि मौजूदा संघर्ष में अब तक 8 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और एक लापता है. अजरबैजान के रास्ते कई भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर भारत ने वहां की सरकार का आभार जताया.

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका की जरूरतों को सपोर्ट करने की बात कही है. मालदीव से भी अनुरोध मिला है, जबकि नेपाल, भूटान, सेशेल्स और मॉरीशस के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. वहीं शेख हसीना के ICT पत्र पर भारत ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है.

क्या ईरान भारतीय जहाजों से कोई टैक्स वसूलने वाला है?

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर ईरान द्वारा टैक्स लगाए जाने की खबरों पर भी चर्चा हुई. रणधीर जायसवाल ने इन चर्चाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ इस तरह के किसी भी टोल या टैक्स को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. यह बयान उन तमाम अटकलों पर विराम लगाता है जो पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर तैर रही थीं. भारत अपने समुद्री व्यापारिक रास्तों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है.

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर क्या है नया अपडेट?

क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की आगामी बैठक को लेकर भी मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है. रणधीर जायसवाल ने कहा कि अभी हम इस बैठक से थोड़ी दूरी पर हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक के शेड्यूल और एजेंडे के बारे में सही समय पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी. भारत क्वाड के साथ अपने संबंधों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा एक दशक से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. दीपक मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों औ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related