Last Updated:
डी.के. सुनील ने जानकारी देते हुए कहा कि तेजस से जुड़ा LMC का काम पूरा हो चुका है और बुधवार तक इसकी औपचारिक क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि कुछ वन-टाइम चेक्स जारी किए गए हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद तेजस का पूरा बेड़ा फिर से उड़ान भरने लगेगा.
करीब 36 विमानों की यह फ्लीट जल्द ही दोबारा ऑपरेशनल हो जाएगी, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी.
तेजस विमान एक बार फिर से उड़ान भरते नजर आएंगे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. इंडियन एयरफोर्स के बेड़े से एक बहुत बड़ी और शानदार खबर सामने आई है. भारत की शान माने जाने वाले तेजस विमान फिर से उडान भरने वाले हैं. एचएएल के चेयरमैन डॉक्टर डीके सुनील ने यह अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एलसीए तेजस को उड़ान की मंजूरी मिल गई है. बुधवार तक इस विमान को पूरी तरह क्लीयरेंस मिल जाएगा.
इसके बाद 36 तेजस विमान एक बार फिर से आसमान में गर्जना शुरू कर देंगे. एलएमसी यानी लोकल मोडिफिकेशन कमेटी ने अपना काम पूरा कर लिया है. अब सिर्फ कुछ वन-टाइम चेक होने बाकी हैं. ये चेकिंग पूरी होते ही तेजस की फ्लीट अपना ऑपरेशन शुरू कर देगी. इस खबर से डिफेंस सेक्टर में काफी खुशी का माहौल है. यह भारतीय वायुसेना के लिए एक बहुत बड़ी राहत की बात है.
तेजस विमानों की उड़ान का रास्ता हुआ साफ
एचएएल के सीएमडी डॉक्टर डीके सुनील ने एक बड़ा अपडेट दिया है. डॉक्टर सुनील ने कहा, ‘बुधवार तक क्लीयरेंस मिलने की पूरी उम्मीद है’. उन्होंने बताया कि एलएमसी का प्रोसेस अब पूरा हो चुका है. लोकल मोडिफिकेशन कमेटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है. इससे तेजस विमानों की उड़ान का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है. डिफेंस सेक्टर के लिए यह एक बहुत पॉजिटिव खबर है.
वन-टाइम चेकिंग के बाद शुरू होगा ऑपरेशन
क्लीयरेंस मिलने के बाद भी एक अहम प्रक्रिया बाकी है. उड़ान से पहले सभी विमानों की चेकिंग की जाएगी. सभी फाइटर जेट्स का वन-टाइम चेक किया जाएगा. यह उड़ान से पहले एक बहुत जरूरी और रूटीन सेफ्टी चेक है. इस प्रोसेस के पूरा होते ही फ्लीट को हरी झंडी मिल जाएगी. इसके बाद कुल 36 तेजस विमान अपना ऑपरेशन फिर से शुरू करेंगे.
तेजस भारत का स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे आधुनिक एवियोनिक्स, मिसाइल सिस्टम और मल्टी-रोल क्षमताओं से लैस किया गया है. इसकी वापसी न केवल वायुसेना के लिए सामरिक मजबूती का संकेत है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी नई गति देती है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें





