हैंडमेड लग्जरी का देसी अंदाज! ऊंट के चमड़े से तैयार लिपस्टिक बॉक्स से लेकर रॉयल बैग्स तक की जबरदस्त डिमांड

Date:


Last Updated:

Camel Leather Bags Price: ऊंट के चमड़े से बने उत्पाद इन दिनों बाजार में खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. राजस्थान की पारंपरिक कारीगरी से तैयार ये आइटम ₹150 की लिपस्टिक डिब्बी से लेकर ₹2100 तक के शाही बैग्स तक उपलब्ध हैं. ये प्रोडक्ट्स न केवल टिकाऊ होते हैं, बल्कि इनकी डिजाइन भी बेहद आकर्षक और यूनिक होती है. हैंडमेड होने के कारण इनकी गुणवत्ता और फिनिशिंग खास होती है, जिससे देश-विदेश में भी इनकी मांग बढ़ रही है. यह कारीगरी स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार का बड़ा साधन भी बन रही है.

अगर आप सादगी पसंद करती हैं तो ₹1350 में मिलने वाला कानपुर लेदर का बैग आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. ये कैजुअल और फॉर्मल दोनों ऑउटफिट के साथ मैच किया जा सकता है. इस पर बहुत सादा डिज़ाइन या फिर कोई भी डिज़ाइन नहीं बनी होती है. इसे रोज़ के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. यह सादगी में ही खूबसूरती का एक छोटा सा नमूना है.

Local 18

अपने मेकअप के सामान को और भी खास बनाने के लिए आप दिल के आकार का मेकअप बॉक्स चुन सकते हैं. ये ₹380 और ₹450 की रेंज में उपलब्ध हैं और आपके ड्रेसिंग टेबल को एक प्यारा सा लुक दे सकते हैं. यह प्रोडक्ट मजबूत होता है, इस पर भारी वजन रखने से भी टूटता नहीं है.

Local 18

₹700 से ₹1100 की रेंज में उपलब्ध हैंड बैग्स, ऑफिस और फंक्शन दोनों के लिए बेस्ट हैं. ये अलग-अलग साइज और स्टोरेज के हिसाब से बनाया गया होता हैं, ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही बैग चुन सकें. ऐसे बैग जयपुर, कश्मीरी और केरल जैसे जगहों पर ट्रिप के दौरान ले जाने लायक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local 18

अगर आपको अपनी लिपस्टिक और छोटे मेकअप के सामान को व्यवस्थित रखना पसंद है, तो ₹150 में मिलने वाला कैमल लेदर से बना लिपस्टिक बॉक्स आपके लिए बहुत काम की चीज साबित हो सकती है. ये न केवल काम का है, बल्कि दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है. प्लास्टिक के बॉक्स से बहुत जड़ा अट्रैक्टिव है.

Local 18

हाथी, घोड़े और मोर के डिजाइन वाले शांति निकेतन के बड़े साइज वाले बैग, ₹1750 से ₹2100 की रेंज में उपलब्ध हैं. ये न केवल दिखने में खूबसूरत हैं, बल्कि काफी टिकाऊ भी हैं और परंपरा और कला का एक अच्छा संगम है. अगली बार जब आप अपने आउटफिट को कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो इन चमड़े के बैग और बक्सों पर एक नज़र जरूर डालें. यह क्रॉफोर्ड मार्केट, कोलाबा कॉजवे और सीएसटी मार्केट में आपको असानी से मिल जाएंगे.

Local 18

₹300 में मिलने वाला ये चीज आपके बहुत काम का हो सकता है. इसमें आकर्षक ईयरबड्स और ज्वेलरी बॉक्स के साथ-साथ एक छोटा पर्स भी शामिल है. ईयरबड रखने के लिए मार्केट में रबर का कवर बिकता है, पर यह लेदर से बना कवर मजबूत और टिकाऊ है. यह 4 से 5 साल तक बिल्कुल भी ख़राब नहीं होता. इसपर ट्रेडिशनल डिज़ाइन बने हुए है.

Local 18

अगर आपको ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद हैं, तो ₹325 में मिलने वाला लेदर से बना चश्मे का बॉक्स आपके लिए है. ये न केवल आपके चश्मे को सुरक्षित रखेगा, बल्कि आपके स्टाइल को भी एक अनोखा टच देगा. यह रंग बिरंगी और बेहतरीन डिजाइंस में उपलव्ध रहता है. फंक्शन में या शारदीय में ऑउटफिट के साथ प्लास्टिक वाला चश्मे का डब्बा फैशन में बाधा डाल देता है पर यह चश्मे का डब्बा आपके ऑउटफिट के साथ मैच हो जाता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related