Nizam Gold Tiffin: क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे महंगा टिफिन? जिसके लिए हिल गई थी पूरी पुलिस फोर्स

Date:


होमताजा खबरदेश

क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे महंगा टिफिन? जिसके लिए हिल गई थी पुलिस फोर्स

Last Updated:

Nizam Gold Tiffin: हैदराबाद के पुरानी हवेली स्थित निज़ाम म्यूजियम का गोल्ड टिफिन बॉक्स अपनी अनोखी कहानी के लिए मशहूर है. सातवें निज़ाम का यह टिफिन करीब 2 किलो सोने का बना है और बेशकीमती रत्नों से सजा है. 2018 में हुई चोरी के बाद चोर इसे मुंबई ले गए और शाही अंदाज में इसी में खाना खाते रहे. पुलिस ने विशेष टीम बनाकर उन्हें जल्द पकड़ लिया और धरोहर को सुरक्षित वापस लाया. आज यह टिफिन बुलेटप्रूफ सुरक्षा में रखा गया है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: शहर की पुरानी हवेली स्थित निज़ाम म्यूजियम में रखा सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान का गोल्ड टिफिन बॉक्स आज भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. लगभग 2 किलोग्राम वजन का यह तीन मंजिला टिफिन न केवल शुद्ध सोने से बना है, बल्कि इसमें बेशकीमती हीरे, माणिक और पन्ने जड़े हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी ऐतिहासिक और कलात्मक कीमत 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है.

स्थानीय निवासी बेलाल खान बताते हैं कि यह टिफिन सितंबर 2018 में तब सुर्खियों में आया, जब दो शातिर चोरों मुबीन और पाशा ने म्यूजियम में सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया. चोरों ने बड़ी चालाकी से वेंटिलेटर के रास्ते रस्सी के सहारे अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरों का रुख मोड़ दिया. वे अपने साथ सोने का टिफिन, एक हीरा जड़ित कप, तश्तरी और चम्मच लेकर फरार हो गए. हालांकि वहां रखी सोने के कवर वाली पवित्र कुरान को उन्होंने हाथ नहीं लगाया, जिसे पुलिस ने चोरों के धार्मिक भय से जोड़कर देखा.

पुलिस जांच के दौरान सामने आया दिलचस्प पहलू

इस घटना का एक दिलचस्प पहलू पुलिस जांच के दौरान सामने आया. पकड़े जाने के बाद चोरों ने कबूल किया कि मुंबई के एक आलीशान होटल में छिपने के दौरान वे हर दिन इसी कीमती टिफिन में खाना खाते थे. वे यह अनुभव करना चाहते थे कि दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में गिने जाने वाले निज़ाम की तरह शाही बर्तनों में भोजन करना कैसा लगता है. चोरों ने इस टिफिन को बेचने की कोशिश भी की, लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान के कारण कोई खरीदार नहीं मिल सका.

बुलेटप्रूफ ग्लास और आधुनिक सेंसर से लैस गैलरी में प्रदर्शित है टिफिन

हैदराबाद पुलिस ने 10 से अधिक विशेष टीमें बनाकर महज एक हफ्ते में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस बेशकीमती धरोहर को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस घटना के बाद म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया गया. आज यह टिफिन बुलेटप्रूफ ग्लास और आधुनिक सेंसर से लैस गैलरी में प्रदर्शित है. यह टिफिन केवल एक बर्तन नहीं, बल्कि हैदराबाद की गौरवशाली नवाबी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, जिसकी चमक आज भी बरकरार है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related