UPSC से बैंकिंग तक की तैयारी एक ही छत के नीचे, साकची की मॉडर्न लाइब्रेरी बनी छात्रों के लिए वरदान

Date:


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के साकची गोल चक्कर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित ढिशुम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी (डीएम लाइब्रेरी) छात्रों के लिए एक बेहतरीन और शांत वातावरण वाला नया ठिकाना बनकर उभर रहा है. सुविधाओं की बात करें तो यह लाइब्रेरी जमशेदपुर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जा रही है, जहां एक साथ करीब 120 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं.

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और घर पर पढ़ाई के लिए सही माहौल नहीं मिल पा रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. शहर के साकची गोल चक्कर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित ढिशुम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी (डीएम लाइब्रेरी) छात्रों के लिए एक बेहतरीन और शांत वातावरण वाला नया ठिकाना बनकर उभर रहा है.

यह लाइब्रेरी खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार की गई है, जो एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं. यहां का माहौल इतना शांत और व्यवस्थित है कि आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी एकांत स्थान पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. चारों ओर हरियाली और कांच की दीवारों से घिरा यह स्थान बाहर के शोर-शराबे को पूरी तरह रोक देता है, जिससे पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आती.

एक साथ 120 छात्र कर सकते है पढ़ाई
सुविधाओं की बात करें तो यह लाइब्रेरी जमशेदपुर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जा रही है, जहां एक साथ करीब 120 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं. यहां सेंट्रलाइज्ड एसी की सुविधा दी गई है, जिससे गर्मी में भी छात्रों को आरामदायक माहौल मिलता है. इसके अलावा पीने के लिए स्वच्छ पानी, साफ-सुथरा वॉशरूम और अच्छी लाइटिंग जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी खासियत यहां उपलब्ध किताबों का विशाल संग्रह है. यहां करीब 10,000 से अधिक किताबें मौजूद हैं, जिनमें यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी, रेलवे, बैंकिंग, आर्मी, पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें शामिल हैं. इसके अलावा छात्रों के लिए मैगजीन, न्यूजपेपर, कॉमिक्स और नॉवेल भी उपलब्ध हैं, जिससे वे अपनी तैयारी के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और रुचि को भी बढ़ा सकते हैं.

लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती
लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर यहां आ सकते हैं. यहां की मेंबरशिप फीस भी काफी कम रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें. आज के समय में जहां पढ़ाई के लिए शांत माहौल मिलना मुश्किल हो गया है, वहां साकची की यह डीएम लाइब्रेरी छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां आकर न सिर्फ पढ़ाई बेहतर होती है, बल्कि एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण भी मिलता है.अगर आप भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही माहौल की तलाश में हैं, तो यह लाइब्रेरी आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related