Last Updated:
Raghav Chadha AAP Row: आम आदमी पार्टी (AAP) के फैसले के बाद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया है. कुछ लोग इसे लोकप्रिय नेता को दबाने की कोशिश बता रहे हैं, तो कुछ उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. X पर वायरल पोस्ट्स ने इस मुद्दे को और गर्मा दिया है.
चड्डा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. (फोटो PTI)
नई दिल्ली: राजनीति में सबसे बड़ा सवाल अकसर यही होता है कि क्या लोकप्रिय होना ही सबसे बड़ा जोखिम बन जाता है? आम आदमी पार्टी (AAP) के हालिया फैसले ने इस बहस को फिर जिंदा कर दिया है. राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से राघव चड्डा को हटाना सिर्फ एक संगठनात्मक बदलाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे एक बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर जिस तरह से रिएक्शन आ रहे हैं, वह इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मामला सीधा नहीं है. कुछ लोग इसे ‘लोकप्रिय नेता की सजा’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे पार्टी की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं. लेकिन एक बात साफ है राघव चड्ढा का नाम अब सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि बहस के केंद्र में आ गया है.
AAP के इस फैसले के बाद राघव चड्ढा का बयान ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’ आग में घी डालने जैसा साबित हुआ. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जैसे प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कोई उनके समर्थन में खड़ा दिखा, तो कोई उनकी आलोचना करता नजर आया. यह पूरा मामला अब सिर्फ पार्टी के अंदर का नहीं रहा, बल्कि पब्लिक डिस्कोर्स का हिस्सा बन गया है.
Bro is Raghav Chadha.
Bro is a Rajya Sabha MP.
Bro comes to Parliament only to make three reels, an entry reel, a random issue reel, and an exit reel.
People are not getting LPG but bro is busy raising Data expiry.😭





