पाकिस्तान से भारत तक; 1000 KM आसमान में अंधेरा, अफगानिस्तान से आ रही संकट, दिल्ली-NCR में IMD की चेतावनी

Date:


होमताजा खबरदेश

पाक से भारत तक 1000 KM आसमान में अंधेरा, आ रहा संकट, दिल्ली में IMD की चेतावनी

Last Updated:

IMD Warning News: भारत और पाकिस्तान के ऊपर आसमान में 1000 किलोमीटर काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अफगानिस्तान और पूर्वी ईरान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर भारत के आसमान में अंधेरा छाया हुआ है. दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

Zoom

भारत-पाक के बीच आसमान में छाया अंधेरा.

IMD Weather Warning: मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान और भारत से लगे बॉर्डर के पास आसमान की तस्वीर शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि आसमान में 1000 किलोमीटर तक अंधेरा छाया हुआ है. बादलों का एक विशाल झुंड आसमान में मंडरा रहे है. आईएमडी ने बताया कि अफगानिस्तान से एक संकट (पश्चिमी विक्षोभ) आ रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है.

आईएमडी के वैज्ञानिक आनंद कुमार दास ने शुक्रवार को चेतावनी जारी किया. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां शनिवार को दोपहर और शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में चेतावनी जारी की गई है

मौसम विभाग ने बताया कि अफगानिस्तान, ईरान, और पाकिस्तान में बन रहे मौसमी प्रक्रियाएं पूर्व की ओर बढ़ रही हैं. इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं. इसकी वजह से शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. साथ ही कल यानी कि शनिवार तक इसका असर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम करवट लेगा, जिसके बाद आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से सटे फरीदाबाद में बारिश की खबर है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-NCR में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी के अनुसार, इस वीकेंड भी बारिश होती रहेगी. आईएमडी ने शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें एक या दो बार बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी, आंधी-तूफान, बिजली चमकने और दोपहर और शाम को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. आईएमडी ने बताया कि हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत में ISI का बदला पैटर्न; हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी का टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली-हरियाणा तक जाल

अमनदीप सिंह उर्फ अमनगुरदासपुर, पंजाबUAE–अमृतपाल सिंहकिला लाल सिंह,...