हिंदुस्तान के सबसे बड़े आर्म्स डीलर पर UAPA, बांग्लादेश में छिपा शाहबाज अंसारी, पूरा कांड क्या?

Date:


होमताजा खबरदेश

सबसे बड़े आर्म्स डीलर पर UAPA, बांग्लादेश में छिपा शाहबाज अंसारी, क्या कांड?

Last Updated:

Meet Shahbaz Ansari Notorious Arms Dealer: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कुख्यात आर्म्स डीलर शाहबाज अंसारी पर यूएपीए लगाया है. अंसारी के इस वक्त बांग्लादेश में छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली है. इस सरगना के खिलाफ अब इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी हो रही है.

Zoom

हथियार सरगना शहबाज अंसारी. फोटो- न्यूज18

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश के कुख्यात आर्म्स डीलर शाहबाज अंसारी पर यूएपीए लगा दिया है. शाहबाज अंसारी फिलहाल बांग्लादेश में छिपा हुआ है और भारतीय एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं. 25 मार्च को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ब्राजील, जर्मनी और टर्की से आए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की थी. इस खेप में एके-47, पिस्तौल, कारतूस और अन्य घातक हथियार शामिल थे. इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियारों की ये खेप बांग्लादेश में बैठे शाहबाज अंसारी ने ही भारत भिजवाई थी. अब क्राइम ब्रांच ने शाहबाज अंसारी समेत सभी आरोपियों पर यूएपीए की धाराएं जोड़ दी हैं.

कौन है शाहबाज अंसारी?

शाहबाज अंसारी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का रहने वाला है. उसके पूरे खानदान को हथियारों की तस्करी से जुड़ा माना जाता है. पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार शाहबाज अंसारी हिंदुस्तान का सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक आर्म्स डीलर बन चुका है. वह पाकिस्तान से विदेशी हथियार मंगवाकर भारत में अलग-अलग गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों को सप्लाई करता है. एके-47 से लेकर पिस्तौल, राइफल और अन्य घातक हथियारों की तस्करी में उसका नाम सबसे ऊपर आता है.

सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में भूमिका

शाहबाज अंसारी का नाम सबसे पहले पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में सामने आया था. एनआईए ने जांच में पाया कि मुसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार शाहबाज अंसारी ने ही शूटरों को सप्लाई किए थे. एनआईए ने उसे इस मामले में गिरफ्तार भी किया था. जेल में बंद शाहबाज अंसारी ने अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर अदालत से जमानत ली. जमानत मिलने के बाद वह पेरोल का फायदा उठाकर फरार हो गया और तब से लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता हुआ बांग्लादेश में छिपा बैठा है. भारतीय एजेंसियों को हाल ही में पक्की जानकारी मिली है कि वह बांग्लादेश के किसी शहर में सुरक्षित ठिकाने पर रह रहा है.

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार शाहबाज अंसारी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का सरगना है. वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और कुछ मध्य पूर्वी देशों के रास्ते हथियार भारत में भेजता है. इन हथियारों का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के गैंगस्टर और आपराधिक गिरोह करते हैं. 25 मार्च की बरामदगी में ब्राजील और जर्मनी से आए आधुनिक हथियार शामिल थे, जो टर्की के रास्ते भारत पहुंचाए जा रहे थे. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने साफ बताया कि पूरा ऑपरेशन शाहबाज अंसारी के निर्देश पर चलाया जा रहा था. यूएपीएम के तहत उसे जल्द ही इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की संभावना है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ-साथ एनआईए भी अब इस पूरे मामले की जांच में शामिल हो गई है.

खानदानी धंधा

जांच एजेंसियों का कहना है कि शाहबाज अंसारी का पूरा परिवार हथियारों की तस्करी के धंधे में लंबे समय से लगा हुआ है. बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में उसके कई ठिकाने और सहयोगी हैं, जो हथियारों को छिपाकर रखने और आगे पहुंचाने का काम करते हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहबाज अंसारी ने पिछले कई सालों में सैकड़ों एके-47, सैकड़ों पिस्तौल और हजारों कारतूस भारत के विभिन्न आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाए हैं. इन हथियारों का इस्तेमाल कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और गैंगवार में हुआ है.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related