grahan astrology predictions 2026 War inflation crops ruined by rain Will Double eclipse trigger World War III | ‘एक पाख दो ग्रहना, राजा मरे या सेना’

Date:


Grahan Astrology Predictions 2026: एक पाख दो ग्रहण, राजा मरे या सेना, यह प्राचीन कहावत एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका अर्थ है कि जब 15 दिन में दो ग्रहण घटित होते हैं तब उसका अशुभ प्रभाव का सामना या तो राजा करते हैं या फिर सेना मतलब आम जनता. पुराना समय हो या नया… राजाओं यानी शासकों को तो कभी कुछ होगा नहीं लेकिन हर अशुभ घटना का प्रभाव आम जनता को ही भुगतना पड़ता है. वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो थाईलैंड और कंबोडिया, रूस-युक्रेन, भारत-पाकिस्तान, ईरान-इजरायल समेत कई जगहों पर हुए युद्ध की वजह से वर्ल्ड वॉर-3 की भी आशंका बन रही है. साथ ही बेमौसम बारिश और लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है.

साल 2026 में चार ग्रहण
साल 2026 में चार ग्रहण पड़ने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण हैं और 2 चंद्र ग्रहण. सबसे पहले 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण हो चुका है, उसके कुछ ही दिन बाद यानी 15 दिन बाद ही 3 मार्च को चंद्र ग्रहण घटित हुआ. अब तक 15 दिन में दो ग्रहण घटित हो चुके हैं. अगला ग्रहण 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण घटित होगा और उसके कुछ ही दिन बाद यानी 17 दिन बाद ही फिर से चंद्र ग्रहण घटित होगा. यानी कुछ कुछ समय बाद ही दो ग्रहण देखने को मिलेंगे, ऐसा ही नजारे साल 2025 में भी देखने को मिले थे, जब कुछ कुछ समय पर दो-दो ग्रहण घटित हुए थे.

ग्रहण का हर क्षेत्र पर प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस तरह ग्रहण पड़ने से प्राकृतिक आपदा, युद्ध, भूकंप, राजनीतिक अस्थिरता, मौसम में बदलाव आदि कई विनाशकारी चीजें देखने को मिल सकती हैं. कुछ ज्योतिषीय गणनाओं में तो बताया गया है कि इस तरह के ग्रहण से भविष्य में नेता और जनता के बीच उथल पुथल, आरोप-प्रत्यारोप या आर्थिक अस्थिरता देखने के संकेत मिलते हैं. अगर देखा जाए तो आपके आसपास ये सभी घटनाएं देखने को मिल रही हैं और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है.

वैश्विक स्तर पर बढ़ती हलचल
दुनिया पहले से ही कई संकटों से जूझ रही है. रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार तनाव बढ़ा रहा है, वहीं मध्य-पूर्व में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले की वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है. ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि ग्रहणों के दौरान ऐसे संघर्ष और उग्र हो सकते हैं, जिससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ सकती है. थाईलैंड-कंबोडिया के साथ भारत और पाकिस्तान बीच कुछ समय के लिए युद्ध हो चुका है.

भारत में मौसम की मार
देश में इस समय बेमौसम बारिश और बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कई राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मौसम का यह असंतुलन जारी रहा, तो इसका सीधा असर उत्पादन और बाजार पर पड़ेगा. इससे महंगाई बढ़ जाएगी और सीधा असर आम जनता और गरीबों पर पड़ेगा.

महंगाई का लगातार बढ़ना
फसलों के खराब होने से खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे महंगाई बढ़ने की संभावना है. गेहूं, दाल और सब्जियों की कीमतों में उछाल आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है. भारत काफी समय एक के बाद एक ऐसी स्थितियों में पड़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है. रूस-युक्रेन युद्ध, अमेरिका का टैरिफ, ईरान-इजरायल युद्ध और अब भूकंप भी. ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से गैस के दाम बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से महंगाई भी बढ़ती जा रही है लेकिन शासकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन आम जनता की हालात खराब होते चले जाएंगे.

ज्योतिषीय मान्यताएं और चेतावनी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक महीने में दो ग्रहण पड़ना बड़े बदलावों का संकेत होता है. इसे सत्ता परिवर्तन, युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक संकट से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इन घटनाओं का सीधा संबंध ग्रहणों से नहीं माना जाता, लेकिन परंपरागत मान्यताओं में इसका विशेष महत्व है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है. सरकारों को जहां आर्थिक और सुरक्षा स्तर पर मजबूत रणनीति बनानी चाहिए, वहीं किसानों को भी मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है.

ग्रहण का अशुभ प्रभाव
एक मास दो ग्रहण को लेकर भले ही अलग-अलग मत हों, लेकिन वर्तमान हालात यह संकेत जरूर दे रहे हैं कि दुनिया और देश दोनों ही कई चुनौतियों के दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में जागरूकता, तैयारी और संतुलित दृष्टिकोण ही इन संभावित संकटों से निपटने का सबसे बेहतर रास्ता हो सकता है. ग्रहण की वजह से आने वाले समय में कई देश की सरकारें बन सकती हैं या बिगड़ सकती हैं. लोगों का सरकार पर भरोसा कम होता जाएगा, जिसकी वजह से अस्थिरता का माहौल बना रहेगा. साथ ही कृषि, बिजनेस, शिक्षा, प्राकृतिक मौसम, अर्थव्यवस्था, करियर आदि पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. कई देशों में जन आंदोलन, जन विद्रोह की आग, सत्ता पक्ष विपक्ष के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से जन और धन दोनों में हानि हो सकती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related