ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता! वैशाली पुलिस ने 165 मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की खुशी

Date:


Last Updated:

vaishali News: वैशाली जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने चोरी और गुम हुए कुल 165 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई. यह कार्रवाई हाजीपुर स्थित एसपी कार्यालय के नेतृत्व में की गई

वैशाली जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने चोरी और गुम हुए कुल 165 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई. यह कार्रवाई हाजीपुर स्थित एसपी कार्यालय के नेतृत्व में की गई, जहां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये से अधिक है. मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलते ही जिले के अलग-अलग हिस्सों से 165 लोग एसपी कार्यालय पहुंचे. लंबे समय से खोए अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी.

कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की इस पहल ने उनकी सोच बदल दी.इस मौके पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने एक कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को बारी-बारी से उनके मोबाइल फोन सौंपे. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की और धन्यवाद भी दिया.

वैशाली पुलिस 165 मोबाइल किया बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक किया जाता है. इसके लिए आधुनिक तकनीक और सर्विलांस सिस्टम का उपयोग किया गया, जिससे गुम और चोरी हुए मोबाइल को ढूंढना संभव हो सका. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की खोई हुई संपत्ति को उन्हें वापस दिलाना और पुलिस के प्रति उनका भरोसा मजबूत करना है. वैशाली पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि तकनीक और सतर्कता का सही इस्तेमाल किया जाए, तो आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है. पुलिस की इस पहल से जिले में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों का विश्वास कानून व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related