‘वोट नहीं तो रिश्ता खत्म’, ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में खेल दिया ‘इमोशनल कार्ड’, अब क्या करेगी बीजेपी?

Date:


Last Updated:

Mamata Banerjee Emotional Card : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. मालदा जिले के मालतीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चिर-परिचित आक्रामक शैली के बजाय अब ‘इमोशनल कार्ड’ खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि उनके लिए यह रिश्तों की बुनियाद पर टिकी है. उन्होंने कहा- अगर आप लोग हमें वोट नहीं देंगे, तो फिर मैं आप लोगों के साथ कोई रिश्ता नहीं रखूंगी. बीजेपी ने ममता के इस बयान को चुनावी ब्लैकमेलिंग करार दिया है.

Zoom

ममता ने बंगाल चुनाव में खेल दिया इमोशनल कार्ड.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सर्वे में दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बेहद मजबूत हालत में है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयानों से डोलड्रम की स्थिति पैदा हो गई है. ममता के बयानों से मतदाताओं के मन में गफलत पैदा हो सकती है. टीएमसी को बेहद मजबूत बताने वाली ममता बनर्जी अब चुनाव प्रचार के दौरान इमोशनल कार्ड खेलना शुरू कर चुकी हैं. सीएम के बयानों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह इस चुनाव को भावनात्मक रंग देकर साल 2021 वाला बनाना चाहती हैं. बीजेपी ने जो गुपचुप तरीके से ममता के खिलाफ कैंपेन शुरू किया था, उसकी भनक ममता को लग गई है. ममता ने अपने मुस्लिम वोटों के साथ-साथ अपने कोर वोटर्स को एकजुट रखने के लिए अब भावनात्मक अपील करना शुरू कर दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस नए अवतार पर तीखा हमला बोला है. भट्टाचार्य ने कहा कि वह अब भारी राजनीतिक दबाव में हैं और अपनी विफलता को छिपाने के लिए बार-बार अपना रुख बदल रही हैं. भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बदलते बयान राज्य में अशांति भड़काने की एक सोची-समझी कोशिश हैं, जिसे बंगाल की जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी.

सीएम ममता ने क्या कहा?

शनिवार को मालतीपुर की एक जनसभा में सीएम ममता बनर्जी पहुंची थीं. मालदा जिले के मालतीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चिर-परिचित आक्रामक शैली के बजाय एक इमोशनल कार्ड खेला. उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि उनके लिए यह रिश्तों की बुनियाद पर टिकी है. रैली के दौरान ममता बनर्जी ने बेहद भावुक होते हुए कहा, ‘अगर आप लोग हमें वोट नहीं देंगे, तो फिर मैं आप लोगों के साथ कोई रिश्ता नहीं रखूंगी. मैं बहुत ही सेंटीमेंटल (भावुक) इंसान हूं. मेरे लिए राजनीति का मतलब सेवा और प्यार है, लेकिन अगर मुझे आपका समर्थन नहीं मिलता, तो मेरा मन टूट जाएगा. मैं स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकती.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related