सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को देंगे टक्कर, अप्रैल से छात्रों की दी जाएंगी किताबें, जानें नियम

Date:


Last Updated:

Begusarai School Book distribution: बिहार में पहली बार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों को अप्रैल में ही किताबें मिल रही हैं. अब तक महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस पहल से पढ़ाई समय पर शुरू होगी और सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने की तैयारी में हैं.

बेगूसराय. सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब सत्र शुरू होते ही किताबें मिलेगी. बस नियम और शर्तों में थोड़ा सस्पेंस रहेगा. छात्रों के हाथों में नई पाठ्यपुस्तकें पहुंचना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे पढ़ाई समय पर शुरू होकर निजी स्कूलों को टक्कर देगी. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार सत्र 2026-27 की शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह से कर दी गई है. खास बात यह है कि इस बार किताबों का वितरण भी इसी समय शुरू कर दिया जा रहा है.

पहले जहां बच्चों को किताबें मिलने में चार से पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब सत्र की शुरुआत में ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे छात्रों को शुरुआत से ही सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करने में मदद मिलेगी. हालांकि, व्यवस्था में सुधार के बीच एक सवाल भी खड़ा हो रहा है. विभागीय मानकों के अनुसार फिलहाल लगभग 70 फीसदी बच्चों को ही किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं. ऐसे में जब स्कूलों में उपस्थिति लगभग 100 फीसदी बताई जा रही है, तो बाकी 30 फीसदी छात्रों को किताबें कब मिलेगी, यह सवाल बना हुआ है.

नए नियमों से फायदों को समझिए
बेगूसराय में प्रधानाध्यापक डॉ मोहन कुमार का कहना है कि यह पहली बार हो रहा है जब अप्रैल में ही किताबें दी जा रही हैं और आगे शेष बच्चों को भी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए भी प्रयास होगा.
पहले स्थिति यह थी कि बच्चों को किताबें चार-पांच महीने बाद मिलती थीं, तब तक आधा सिलेबस खत्म हो जाता था. इससे पढ़ाई पर असर पड़ता था. अब समय पर किताब मिलने से छात्र शुरुआत से ही पढ़ाई में जुड़ सकेंगे और उनका प्रदर्शन बेहतर होगा.

कुल मिलाकर, बिहार में शिक्षा विभाग की यह पहल सरकारी स्कूलों की छवि सुधारने और उन्हें प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. हालांकि, सभी छात्रों तक समय पर किताबें पहुंचाना अब भी एक चुनौती बना हुआ है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related