बोलने वाला AI हेलमेट! जहरीली गैस हो या ऊंचाई से गिरना, पलक झपकते ही सुपरवाइजर को होगी खबर – News18 हिंदी

Date:


X

बोलने वाला AI हेलमेट! जहरीली गैस हो या ऊंचाई से गिरना, पलक झपकते ही होगी खबर

 

arw img

AI-powered Smart Safety Helmet: जोखिम भरे कामों में अब तकनीक मजदूरों की तीसरी आंख बनेगी. भारतीय स्टार्टअप प्रॉक्सजी (Proxgy) ने एक क्रांतिकारी AI-संचालित स्मार्ट हेलमेट विकसित किया है. जो कंस्ट्रक्शन और माइनिंग साइट्स पर होने वाले हादसों को रोकने में सक्षम है. यह हेलमेट न केवल काम की रफ्तार बढ़ाएगा, बल्कि आपात स्थिति में जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. कंपनी के फाउंडर पुलकित आहूजा के अनुसार यह कोई साधारण हेलमेट नहीं बल्कि एक चलता-फिरता सुरक्षा तंत्र है. जहरीली गैस लीक होने या ऊंचाई से गिरने पर यह तुरंत अलर्ट जारी करता है. हेलमेट में लगे हाई-क्वालिटी कैमरे से सुपरवाइजर सीधे काम का निरीक्षण कर सकते हैं. मुसीबत के समय SOS बटन दबाकर मदद बुलाई जा सकती है. कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क होने के कारण मुश्किल काम आसान और सुरक्षित हो जाते हैं. कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां इसे अपना चुकी हैं. जिससे वर्कसाइट पर प्रोटोकॉल का पालन और सुरक्षा ईकोसिस्टम मजबूत हो रहा है. कंपनी के फाउंडर पुलकित आहूजा का कहना है कि हमारा उद्देश्य AI की मदद से जोखिम भरे कामों में भी मानव जीवन को सुरक्षित बनाना है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related