Last Updated:
Amit Shah Kerala Rally : केरल के कुन्नाथुनाड में गृह मंत्री अमित शाह ने पिनाराई विजयन सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. शाह ने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं पर सीएम विजयन अपनी फोटो चिपका रहे हैं, वहीं राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 460 रुपये लीटर पेट्रोल भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में मिल रहा है.
अमित शाह ने केरल में राहुल और सीएम पिनाराई विजयन को एक साथ लपेटा.
एर्नाकुलम/कुन्नाथुनाड. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में ‘ममता के किले’ को चुनौती दे रहे हैं, वहीं भाजपा के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में वामपंथी सरकार और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केरल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए एर्नाकुलम के कुन्नाथुनाड पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. शाह ने केंद्र की योजनाओं का श्रेय लेने और भ्रामक आंकड़े फैलाने के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन को कटघरे में खड़ा किया.
चावल मोदी भेजते हैं, ठेला कम्युनिस्ट लगाते हैं- अमित शाह
अमित शाह ने राशन वितरण का मुद्दा उठाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हर गरीब व्यक्ति के लिए 5 किलो चावल भेजते हैं, लेकिन यहां केरल में कम्युनिस्ट पार्टी अपना ‘ठेला’ लगा लेती है और श्रेय लूटने की कोशिश करती है. जनता जानती है कि उनके पेट तक अन्न कौन पहुंचा रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है.
नेशनल हाईवे 66 (NH 66) के निर्माण का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “इस हाईवे का 100% खर्च प्रधानमंत्री मोदी उठा रहे हैं, लेकिन पूरे रास्ते में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए हैं. इतना ही नहीं, नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के लिए मोदी जी 600 करोड़ रुपये भेजते हैं, लेकिन चूंकि यहां उन योजनाओं पर मोदी जी की फोटो लगाने की जगह नहीं दी गई, इसलिए कम्युनिस्ट सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन को ही बंद कर दिया है. यह जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है.’
#WATCH Ernakulam, Keralam: Addressing a public meeting in Kunnathunad, Union Home Minister Amit Shah says, “… Prime Minister Modi sends 5 kilograms of rice for every poor person, but here the Communist Party sets up a cart… The entire 100% cost of National Highway 66 is being… pic.twitter.com/dr4WQCo8a4





