Last Updated:
CBSE 10th Result 2026 Date LIVE: क्या सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होगा? सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम की कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे ला…और पढ़ें
CBSE 10th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई10वीं के नतीजे अप्रैल या मई में जारी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली (CBSE 10th Result 2026 Date LIVE). सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम की जानकारी नहीं दी है. हालांकि माना जा रहा है कि इस साल जिस स्पीड से इवैल्युएशन का काम पूरा किया गया है, उस हिसाब से सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्दी जारी किया जा सकता है.
CBSE 10th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई 10वीं के नतीजे कब आएंगे?
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे इस साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. इससे नया सेशन जल्दी शुरू करने में मदद मिलेगी.
CBSE 10th Result 2026 LIVE:सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट का इंतजार
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक, अभी कॉपियों की चेकिंग का काम अंतिम चरण में है. जब तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस न आए, तब तक किसी भी तारीख को सच न मानें.




