Last Updated:
दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए राजधानी में ग्रीन एक्शन प्लान लेकर आई है. सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. यह अभियान पीएम नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम से प्रेरित है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा. (Photo : PTI)
प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार लाई प्लान, लोगों से भी की साथ देने की अपील, पीएम मोदी के अभियान को बनाया आधार
दिल्ली को हरा-भरा बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई भावुक पहल से जोड़ दिया है. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है. ताकि सरकार और लोग साथ मिलकर दिल्ली की हरियाली को बढ़ाने में योगदान दें.
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेतृत्व में ग्रीन एक्शन प्लान 2026-27 के तहत 22 विभागों के साथ मिलकर 70 लाख से अधिक पेड़ और झाड़ियां लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने का संकल्प है.
उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार सिर्फ प्रदूषण को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली की हरियाली को तेजी से बढ़ाने के लिए काम कर रही है.दिल्ली को हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है. हमारा प्रयास है कि पिछले साल से भी अधिक पेड़ लगाकर राजधानी के ग्रीन कवर को और मजबूत किया जाए.’
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर हम मल्टी-लेयर प्लांटेशन के जरिए प्रदूषण से लड़ाई को और मजबूत कर रहे हैं.’
बता दें कि हर साल दिल्ली प्रदूषण की वजह से गैच चैंबर बन जाती है. खासतौर पर सर्दियों में दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और लोग राजधानी छोड़ने लगते हैं. ऐसे में इस मानसून में दिल्ली में पौधे लगाकर दिल्ली को और ज्यादा हरा-भरा करने की योजना तैयार की गई है.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



