‘मेरा पोस्टर हटाकर मोदी का चिपका दिया…’, बंगाल चुनाव में BJP पर किसने लगाया ‘पोस्टर चोरी’ का आरोप?

Date:


Last Updated:

West bengal chunav 2026 : पश्चिम बंगाल चुनाव में अजब-गजब के आरोप लगने शुरू हो गए हैं. बीजेपी और टीमसी एक-दूसरे पर ऐसे-ऐसे आरोप लगा रही है, जो आप यकीन भी नहीं करेंगे. हद तो तब हो गई जब पोस्टर चोरी के आरोप में टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ धरना पर बैठ गई. टीएमसी के वरिष्ठ नेता और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले उनकी पार्टी के पोस्टर, फेस्टून, बैनर और झंडे चुराकर नालियों में फेंक रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टरों को भी बदनाम किया गया, जबकि उनके अपने चेहरे वाले स्टिकर हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टिकर लगा दिए गए. बीजेपी ने इसे टीएमसी की हताशा कर दिया है.

Zoom

बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी में पोस्टर वार.

सिलिगुड़ी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सिलिगुड़ी में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है. सिलिगुड़ी के मेयर और कद्दावर टीएमसी नेता गौतम देब ने भाजपा पर ‘चुनावी सामग्रियों की चोरी’ और ‘गुंडागर्दी’ का सनसनीखेज आरोप लगाया है. देब ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में शहर के भीतर तृणमूल कांग्रेस के आधे से अधिक प्रचार पोस्टर और झंडे या तो फाड़ दिए गए हैं या उन्हें नालियों में फेंक दिया गया है. टीएमसी के इस आरोप पर बीजेपी ने भी चुटकी ली है.

मेयर गौतम देब ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सिलिगुड़ी में पिछले कुछ दिनों से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं. भाजपा के गुंडों ने हमारे पोस्टरों, बैनरों और पार्टी के झंडों को चुराकर नालियों में फेंक दिया है. हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टरों को विरूपित किया गया और मेरे चेहरे के स्टिकर हटाकर वहां प्रधानमंत्री मोदी के स्टिकर चिपका दिए गए. हमारी लगभग 50% चुनावी सामग्री नष्ट कर दी गई है.’

गौतम देब ने इस मामले में प्रशासन और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आज मैंने अपनी लीगल सेल को आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया है. हम देख रहे हैं कि चुनाव प्राधिकरण क्या कदम उठाता है. अगर न्याय नहीं मिला, तो हम चुप नहीं बैठेंगे. हम लोगों को लामबंद करेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरेंगे.’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related