Last Updated:
Jodhpur SI Exam 2026: जोधपुर में SI भर्ती परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई है. इस परीक्षा में दो दिनों के दौरान 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन जांच की जा रही है, जिसमें पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कड़ी जांच शामिल है. नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
जोधपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज और कल दो दिनों तक होगी. जिले में 111 परीक्षा केंद्रों पर हर दिन 35 हजार 496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, यानी दो दिनों में कुल 70 हजार 992 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो चुकी है, जो सुबह करीब 9 से 10 बजे तक जारी रहेगी, इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
अंजुम ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक सत्र में परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है. परीक्षा केन्द्रों के आसपास करीब 100 मीटर दायरे में परीक्षा के दौरान इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी.
परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर लाए जाएंगे पेपर
केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच पेपर पहुंचते हैं। इससे पेपर लीक की संभावना कम हो गई है. साथ ही इसमें डिजिटल लॉक व सिक्योरिटी सिस्टम है. पेपर पहुंचने से लेकर खुलने व वितरण तक की वीडियोग्राफी होती है. इसका पूरा प्रोसेस की भी एंट्री होती है.
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस और प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है. डिप्टी पुलिस कमिश्नर मनीष चौधरी और कमल शेखावत के नेतृत्व में पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर की नियुक्ति के साथ ही केंद्र अधीक्षकों ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी परीक्षा के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को विशेष रूप से पाबंद किया गया है.
आवागमन, समन्वय और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है. राजस्थान परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और विशेष सेवाओं की व्यवस्था कर परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित किया है. इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुमन ताहिर ने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बना रहे और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों. दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें





