कटिहार के छिट्टाबाड़ी निवासी राजेश कुमार ने रंगीन मछलियों के कारोबार को मुनाफे का नया मॉडल बना दिया है. साल 2012 में कोलकाता से ब्रीडिंग की बारीकियां सीखकर लौटे राजेश आज सीमांचल और नेपाल के बाजारों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं. राजेश के पास वर्तमान में 25 से ज्यादा प्रजातियों की रंगीन मछलियां हैं, जिनकी कीमत ₹1 से लेकर ₹250 तक है. उनके अनुसार एक मछली को तैयार करने में करीब 6 महीने का समय और औसतन ₹1 से ₹2 का खर्च आता है, जबकि बाजार में यह लागत से छह गुना अधिक मुनाफे पर बिकती है. वैज्ञानिक तरीके से ब्रीडिंग और पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान. कटिहार के अलावा कोसी-सीमांचल और नेपाल बॉर्डर तक मछलियों की भारी मांग. नवाचार और तकनीक के लिए सरकार से भी मिला प्रोत्साहन. राजेश की यह सफलता उन युवाओं के लिए मिसाल है जो कम निवेश में आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रहे हैं। उनका मानना है कि पारंपरिक सोच से निकलकर ‘एक्वेरियम फिश’ जैसे स्टार्टअप में अपार संभावनाएं हैं.





