Cucumber Cultivation: आलू की खुदाई के बाद किसान खेतों में खीरे की खेती कर कम समय में अच्छी कमाई कर सकते है. फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. ओमकार सिंह के अनुसार गर्मियों में खीरे की मांग अधिक रहती है. इसलिए तुरंत बुवाई करना लाभकारी होता है. उन्होंने बताया कि बलुई दोमट मिट्टी खीरे के लिए उपयुक्त है और अच्छी पैदावार के लिए आइरिस मिस्ट एफ-1, पूसा संयोग व अन्य संकर किस्मों का चयन करना चाहिए. बुवाई के समय लाइन से लाइन की दूरी 1.5 मीटर और पौधे से पौधे की दूरी 60 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. खीरे की फसल लगभग 60-70 दिनों में तैयार हो जाती है और जुलाई तक तुड़ाई शुरू हो जाती है. एक एकड़ में करीब 70 हजार रुपये लागत आती है, जबकि उत्पादन 100 क्विंटल तक मिल सकता है. अच्छे भाव मिलने पर किसान लगभग 1.20 लाख रुपये तक की आमदनी हासिल कर सकते है.





