नेक नहीं थे कतर के राजनयिक के मंसूबे, खतरा भांप टेकऑफ हुए फाइटर जेट, थम गईं थी US की सांसें

Date:


Last Updated:

वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ होकर डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही इस फ्लाइट में कतर के एक राजनयिक भी सवार थे. फ्लाइट के दौरान इन राजनयिक ने कुछ ऐसा किया, जिससे अमेरिका की सांसे कुछ समय के लिए हलक में अटक गई थीं. बचाव के लिए अमेरिका को अपने फाइटर जेट उड़ाने पड़ गए थे.

Zoom

कतर के एक राजन‍यिक ने अमेरिका की कुछ समय के लिए दम फुला दिया था.

Aviation News: वाशिंगटन डीसी स्थित कतर दूतावास में तैनात एक राजनयिक के खतरनाक इरादों की वजह से अमेरिका की सांसे कुछ समय के लिए हलक में अटक गईं थीं. हालात यहां तक गंभीर हो गए थे कि यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA-663 की रखवाली के लिए नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड को अपने फाइटर जेट रवाना करने पड़ गए थे. आज से करीब 16 पहले 7 अप्रैल 2010 को इस घटी इस घटना के बाद अमेरिका ने आरोपी कतर के राजनयिक को दो दिनों के भीतर यूएस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ गया था.

आखिर फ्लाइट में उस दिन ऐसा क्‍या हुआ?

  1. दरअसल, यह मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA-663 से जुड़ी हुई है. कतर राजनयिक मोहम्मद अल मदादी खतरनाक नियत के साथ इसी फ्लाइट से सफर कर रहा था.
  2. उस दिन यूनाइटेड एयरलाइंस की यह फ्लाइट अमेरिका के रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ होकर कोलोराडो के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी.
  3. इस राजनयिक की खतरानक हरकत और बदजुबानी के चलते इस प्‍लेन को लेकर हाई अलर्ट जारी हो गया था. यह हाई अलर्ट टेरेरिस्‍ट एक्टिविटी से जुड़ा हुआ बताया गया था.
  4. मामले की गंभीरता को देखते हुए नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने दो F-16 फाइटर जेट्स को रवाना कर दिया था. ताकि प्‍लेन को सुरक्षित डेनवर एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकें.
  5. दोनों फाइटर जेट्स की निगरानी में यह प्‍लेन डेनवर एयरपोर्ट पहुंचा. प्‍लेन के लैंड होते ही कतर के राजनयिक मोहम्मद अल मदादी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ का लंबा सिलसिला चला.

आखिर अल मदादी ने फ्लाइट में ऐसा क्‍या किया, जिसकी वजह से हालात इतने गंभीर हो गए?
दरअसल, अल मदादी प्‍लेन के टॉयलेट में पाइप से सिगरेट पी रहा था. सिगरेट सुलगाते ही पायलट को टॉयलेट से धुएं के संकेत मिले. आनन-फानन जब फेडरल एयर मार्शल को जांच के लिए भेजा गया. जब मार्शल्‍स ने अल मदादी को रोकने की कोशिश की, तो उसने कहा कि वह अपने जूते जला रहा था. इतना सुनते ही मार्शल्‍स को जहन में सबसे पहले रिचर्ड रीड का नाम कौंधा और यह नाम याद आते ही अल मदादी की इस हरकत को टेरेरिस्‍ट एक्टिविटी से जोड़ कर एलर्ट जारी कर दिया गया.

कौन है रिचर्ड रीड और क्‍या है उससे जुड़ी घटना, जिसकी वजह से मदादी की हरकत को टेरेरिस्‍ट एक्टिविटी से जोड़ दिया गया?
ब्रिटेन में जन्‍मा रिचर्ड रीड अल कायदा का आतंकी था, जो बाद में ‘शू बॉम्‍बर’ के नाम से कुख्‍यात हुआ. दरअसल, 22 दिसंबर 2001 को पेर‍िस से मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट UA-63 को रिचर्ड ने शू बम से उड़ाने की नाकाम कोशिश की थी. वह अपने जूतों में विस्‍फोटक छिपाकर फ्लाइट में गया था. फ्यूज जलाने की कोशिश के दौरान पैसेंजर्स और क्रू ने उसे काबू कर लिया था. इस घटना के बाद रिजर्ड को उर्मक्रैद की सजा सुनाई गई थी. यही वजह है कि जैसे ही मदादी ने जूते जलाने की बात कही, फेडरल मार्शल्‍स को रिचर्ड से जुड़ा घटनाक्रम याद आ गया.

क्‍या इस घटना के बाद कतर के राजनयिक मदादी को भी रिचर्ड की तरह अमेरिका में कोई सजा मिली?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अल मदादी को डिप्लोमैटिक इम्युनिटी मिली और जिसकी वजह से उसके खिलाफ कोई आपराधिक आरोप नहीं लगा. लंबी पूछताछ के बाद उसे हिरा कर दिया गया. इस घटना के दो दिन बाद यानी 9 अप्रैल 2010 को अल मदानी को अमेरिका से चला गया. इस मामले में कतर के तत्‍कालीन विदेश राज्य मंत्री अहमद बिन अब्दुल्ला अल महमूद ने अल मदादी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related