पहलगाम हमले वाला TRF बुन रहा था नई साजिश, सुरक्षाबलों का चला ऐसा हंटर, घुटनों पर आया ‘आतंकिस्‍तानी’ लश्‍कर

Date:


Last Updated:

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के इंटरस्टेट टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में 2 पाकिस्तानी आतंकियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि उसमान उर्फ अबू खुबैब को जम्मू में नेटवर्क का चीफ बनाया गया था, जो टीआरएफ के जरिए आतंकी गतिविधियां चला रहा था.

Zoom

सुरक्षा एजेंसियों ने 2 पाकिस्‍तानी आतंकियों से 5 आरोपियों को अरेस्‍ट किया है. (फाइल फोटो)

Jammu and Kashmir Police: जम्मू और कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक इंटरस्टेट टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत कुल पांच आरोपियों को अरेस्‍ट किया गया है. यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था. जांच में इस मॉड्यूल की जड़ें राजस्‍थान और हरियाणा तक फैली पाई गईं हैं. अरेस्‍ट किए गए आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ज्‍वाइंट ऑपरेशन में राजस्थान और हरियाणा सहित करीब 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध सामग्री मिली है. आरोपियों से मिले सबूत और जानकारी के आधार पर अब जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस सहित अन्‍य सुरक्षा एजेंसिया इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े अन्‍य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं.

  1. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू संभाग में अपने ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए उसमान उर्फ अबू खुबैब को आतंकी नेटवर्क का चीफ बनाया था.
  2. बताया जा रहा है कि वह आतंकी संगठन के फ्रंट ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था.
  3. जांच में एक बार फिर यह साबित हुआ है कि टीआरएफ शुरू से लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी के तौर पर काम किया है.
  4. टीआरएफ का इस्तेमाल आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव से बचने के लिए किया जाता है.
  5. जांच एजेंसियों को जांच में पता चला कि यह नेटवर्क खासतौर पर जम्मू क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में था.
  6. साजिश के तहत, टीआरएफ स्थानीय युवाओं को बरगलाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिरांक में लगा हुआ था.

बेनकाब होंगे अभी कई और चेहरे

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को इस नेटवर्क के बारे में पहले से कुछ इनपुट मिले थे. इसके बाद लगातार निगरानी रखी जा रही थी. सुरक्षा एजेंसियों की ज्‍वाइंट टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े हर चेहरे को बेनकाब किया जा सके.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related