‘खरगे जी का उम्र हो गया, अभी भी पागल जैसा बात कर रहे हैं’, हिमंत बिस्वा सरमा ने पासपोर्ट विवाद पर बोला तीखा हमला

Date:


होमताजा खबरदेश

‘खरगे जी का उम्र हो गया, अभी भी पागल जैसा बात कर रहे हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा

Last Updated:

Assam Chunav Fake Passport : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला बोला है. खरगे द्वारा सीएम के परिवार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग पर हिमंता ने कहा कि कांग्रेस को सच का पता नहीं है और उन्हें बोलने से पहले विदेश मंत्री से सलाह लेनी चाहिए. सरमा ने आगे कहा- ‘बुढ़ापे का असर है और खरगे जी पगला गए हैं’.

Zoom

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को सच की रत्ती भर भी जानकारी नहीं है.

असम चुनाव 2026.असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जुबानी जंग अब मर्यादा की सीमाएं लांघती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अब तक का सबसे तीखा और व्यक्तिगत हमला बोला है. खड़गे द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार पर लगे ‘फर्जी पासपोर्ट’ के आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसियों ईडी और सीबीआई से कराने की मांग पर हिमंता ने भी पलटवार किया. मुख्यमंत्री सरमा ने खड़गे की उम्र का हवाला देते हुए कहा, ‘उम्र का असर है, खड़गे जी पगला गए हैं’

टीओक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को सच की रत्ती भर भी जानकारी नहीं है. मल्लिकार्जुन खड़गे जी जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे लगता है कि बुढ़ापा उन पर हावी हो गया है और वे ‘पगला’ गए हैं. उनके जैसे वरिष्ठ नेता को बिना तथ्यों के ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगाने चाहिए.’ मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया जब कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके परिवार की नागरिकता और पासपोर्ट मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related